Let’s travel together.

जिला शिक्षा अधिकारी ने आधा दर्जन से अधिक स्कूलों का किया औचक निरीक्षण

0 207

अभिषेक असाटी बक्सवाहा

पिछले लंबे समय से लगातार बक्सवाहा मुख्यालय समेत आसपास के गांव में संचालित शासकीय विद्यालयों से शिक्षकों की मनमानी की खबरें लगातार प्रकाशित हो रही थी जिसको संज्ञान में लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी एमके कोटार्य ने शुक्रवार को आधा दर्जन से अधिक बकस्वाहा विकासखंड के स्कूलों का औचक निरीक्षण किया जिसमें शिक्षकों की उपस्थिति , विद्यालय में साफ सफाई और मध्यान भोजन समेत अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया वहीं बक्सवाहा बस स्टैंड स्थित कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल की बहुचर्चित क्षतिग्रस्त इमारत का मुआयना किया जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी ने प्राचार्य को प्रपोजल बनाकर देने की बात कही जिसके बाद इमारत को डिस्पोज कराने की कार्यवाही की जा सके

स्कूल देर से पहुंचने वाले शिक्षकों की खैर नहीं

शिक्षकों के विद्यालय समय से नही पहुंचने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने सख़्त निर्देश दिए हैं कि सभी शिक्षक समय से विद्यालय पहुंचे ताकि बच्चों के शिक्षा के स्तर में सुधार हो सकें वहीं उन्होंने बताया कि बीआरसी, डीपीसी, बीईओ के साथ साथ मेरे द्वारा लगातार निरीक्षण किए जाएंगे जो भी शिक्षक अनियमितताओं में लिप्त पाया जाएगा उस पर कार्रवाई की जाएगी
श्री कोटार्य ने बताया कि कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल बक्सवाहा का भी निरीक्षण किया गया जिसमें पाया कि कुछ कमरे क्षतिग्रस्त और ध्वस्त होने की कगार पर है अगर इन्हें नहीं गिराया जाता तो कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है प्राचार्य को निर्देशित किया गया है कि राज्य शिक्षा केंद्र के इंजीनियर से प्रपोजल बनाकर डिस्मेंटल की कार्यवाही के लिए मुझे दें जिसको हम पीडब्ल्यूडी को भेज सकें जिसके मूल्यांकन के बाद डिस्पोज कराने की कार्यवाही की जा सके

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पेंशनर्स महासंघ की बैठक में कैशलेस बीमा और महंगाई राहत के मुद्दे पर चर्चा     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा में मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा का किया शुभारंभ      |     प्रौढ़ शिक्षा विभाग से स्कूल शिक्षा विभाग में आए 30 से अधिक अधिकारियों की पदोन्नति तत्काल रद्द की जाए : मुरारी लाल सोनी      |     सेवा संकल्प अभियान के तहत सामूहिक योगाभ्यास आयोजित     |     मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने डॉक्टर ज़ीशान अहमद को किया सम्मानित      |     पुलिस कार्रवाई के विरोध में एसपी कार्यालय के सामने चक्काजाम, ग्रामीणों ने की निष्पक्ष जांच की मांग     |     अतिथि विद्वानों ने जताया सरकार पर भरोसा,मध्यप्रदेश पालिसी करेगी अतिथि विद्वानों का भविष्य सुरक्षित     |     धान जी-टैग को लेकर किसानों के साथ कांग्रेसियों ने की मंत्रणा     |     टिकुआ से समाज रत्न तक का सफर, संघर्ष और सेवा की मिसाल थे स्वर्गीय टेकचंद जैन     |     खनिज विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल, पीड़ित बोला रॉयल्टी होने के बावजूद की गई कार्रवाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811