Let’s travel together.

अभाविप  ने युवाओं में राष्ट्रहित की भावना जागृत करने निकाली वन्दे भारत मातरम यात्रा

0 159

रायसेन। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद  द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में वंदे भारत मातरम यात्रा निकाली गई। यह यात्रा पीएम श्री एक्सीलेंस स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई सागर तिराहे पर भारत माता की आरती कर समाप्त हुई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। राष्ट्र पुनर्निर्माण की भावना को मन में संजोकर छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा में रायसेन एसडीएम मुकेश सिंह जी की गरिमामय उपस्थिति रही । विद्यार्थी परिषद ने इस वंदे भारत मातरम यात्रा के समापन के बाद चौराहा पर सभी विद्यार्थियो को नागरिक शिष्टाचार और स्वदेशी जीवन शैली का संकल्प दिलवाया।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक अश्वनी पटेल ने बताया की इस वंदे भारत मातरम यात्रा का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्र पुनर्निर्माण की भावना जगाना है साथ ही विद्यार्थी स्वदेशी जीवन शैली अपनाए एवं युवाओं को अपने कर्तव्यों के प्रति किस प्रकार सजग रहना है। वही प्रांत कार्यकारिणी सदस्य सलोनी भदौरिया ने युवाओं को संबोधित कर कहा कि जो युवा देश की दिशा और दशा बदलने में सक्षम है उन्हें सकारात्मक ऊर्जा के साथ अपनी शक्तियों को समझने की आवश्यकता है, तिरंगे को देख कर जो जोश हमारे मन मस्तिष्क में राष्ट्र के प्रति अलख जगा देता है उसी जोश के साथ विद्यार्थी परिषद का कार्यकर्ता समाज हित में कार्य करता है।

तिरंगा यात्रा में रायसेन एसडीएम मुकेश सिंह जी, जिला संयोजक अश्वनी पटेल, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य सलोनी भदौरिया, नगर मंत्री विकास चौहान, अंशुल उपाध्याय, कार्तिक धाकड़, सुमित, आयुष, विष्णु, अनुज, आयुष, सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811