Let’s travel together.

स्वास्थ्य मंत्री की घोषणा पर नहीं हुआ अमल , एंबुलेंस को तरस रही लोग

0 86

शरद शर्मा बेगमगंज,रायसेन

नगर के नवनिर्मित 100 बिस्तरिय सिविल अस्पताल के उद्घाटन के समय मध्य प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल द्वारा नागरिकों की मांग पर बेगमगंज में दो एवं सुल्तानगंज में एक एंबुलेंस देने की घोषणा की थी लेकिन आज दिनांक तक उसे पर अमल नहीं हुआ ।

पिछले दो साल से एंबुलेंस नहीं होने के कारण गंभीर रूप से बीमार मरीजों को रेफर होने के समय भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व में एक पुरानी एंबुलेंस बेगमगंज एवं एक सुल्तानगंज में संचालित थी लेकिन दोनों एम्बुलेंस 15 वर्ष से अधिक होने के कारण आरटीओ द्वारा उन्हें भंगार घोषित करते हुए उनका पंजीयन निरस्त कर दिया गया है। दोनों एंबुलेंस अयोग्य घोषित होते ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा उन्हें अस्पताल प्रांगण में खड़ी कर दी गई है। वर्तमान में तहसील भर में एक भी एंबुलेंस नहीं होने के कारण मरीज को बहुत ज्यादा परेशान होना पड़ रहा है ।


विशेषतौर पर गरीब मरीजों को सबसे ज्यादा परेशान इसलिए होना पड़ रहा है कि नगर में कोई प्राइवेट एंबुलेंस नहीं होने के कारण उन्हें निजी वाहन किराए से करके मरीज को सागर या भोपाल ले जाना पड़ता है। जिसमें ज्यादा राशि खर्च होती है। जबकि शासन द्वारा प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र पर एंबुलेंस की व्यवस्था होने से गरीब मरीजों को इलाज की सुविधा समय रहते मिल जाती है।
नगर में करीब 9 माह पूर्व मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले प्रदेश के स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल एवं पूर्व मंत्री रामपाल सिंह के द्वारा नवीन सिविल अस्पताल भवन का उद्घाटन किया गया था। तब नागरिकों की मांग पर पूर्व मंत्री रामपाल सिंह के कहने पर स्वास्थ्य राज्य मंत्री द्वारा मंच से 2 एंबुलेंस बेगमगंज एवं एक एंबुलेंस सुल्तानगंज को दिए जाने की घोषणा की गई थी।


तब समारोह में मौजूद लोगों ने करतल ध्वनि से दोनों अतिथियों का जोरदार स्वागत करते हुए आभार प्रदर्शन किया था , लेकिन अब नागरिकों को लगने लगा है कि उक्त घोषणा मात्र कोरी घोषणा बनकर रह गई है और क्षेत्र के मरीज आज भी समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण गंभीर स्थिति में पहुंचकर या तो काल के गाल में समा जाते हैं या फिर लंबी बीमारी झेलते रहते हैं।
क्षेत्र के नागरिकों द्वारा पुनः पूर्व मंत्री रामपाल सिंह एवं एंबुलेंस उपलब्ध कराने की घोषणा करने वाले प्रदेश के स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल से मांग की है कि क्षेत्र की जनसंख्या को देखते हुए तत्काल एंबुलेंस उपलब्ध कराएं ताकि गरीब मरीजों को उसका लाभ मिल सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शिक्षिका से छेड़छाड़ वाले प्रधानपाठक को पुलिस ने भेजा जेल लेकिन विभागीय कार्यवाही अब तक नहीं     |     गढ़ी में निःशुल्क हृदय रोग शिविर में उमड़ी भीड़, 100 से अधिक मरीजों की हुई जांच     |     वीरपुर की क्षतिग्रस्त शाला भवन से छात्रों – शिक्षकों की जान को खतरा, नवनिर्माण की दरकार      |     फिर फिसली यात्री बस ,बाल – बाल बचे 40 यात्री,कुछ को मामूली चोटें     |     वीरपुर का यात्री प्रतीक्षालय जेसीबी ने तोड़ा     |     खिरीया नारायणदास टेकरी में किराना दुकान में भीषण आग, छह लाख का सामान जलकर खाक     |     मंडीदीप पुलिस की बड़ी कामयाबी,दो अपहृता नाबालिक बालिकाओं सकुशल किया बरामद     |     चित्रकूट धार्मिक स्थल के साथ ही नवाचारों का केन्द्र-राजेन्द्र शुक्ल     |     मप्र शिक्षक संघ का तीन दिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग संपन्न     |     जून समाप्ति पर भी सूखी नदियां, थमी धान की रोपाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811