Let’s travel together.

स्कूल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही, करंट की चपेट में आया छात्र

0 79

स्कूल के लाइब्रेरी में डले खुले तार,कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

अभिषेक असाटी बक्सवाहा

बक्सवाहा मुख्यालय समेत आसपास के गांव के स्कूलों में शिक्षकों की लापरवाही लगातार सामने आ रही है फिर चाहे शिक्षक का देर से स्कूल पहुंचना हो या फिर समय से पूर्व छुट्टी कर घर पर आराम फरमाना!
शिक्षको की लापरवाही अब छात्रों की शिक्षा के साथ-साथ सुरक्षा पर भी भारी पड़ रही है ताजा मामला शासकीय हाई स्कूल गढ़ीसेमरा का है जहां शिक्षक की लापरवाही के चलते कक्षा सातवीं का छात्र दुर्गेश विश्वकर्मा पिता तुलसी विश्वकर्मा विद्यालय के लैब में खुली करंट के बायर से जा टकराया जिससे करंट की चपेट में आने के कारण बेहोश हो गया घटना की जानकारी परिजनों को मिलते ही परिजन छात्र को बक्सवाहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए जहां पर तकरीबन 1 घंटे चले इलाज के दौरान बच्चे के हालत में सुधार आया है उक्त घटना के चलते छात्रों में भय व्याप्त हैं अब देखना होगा की स्कूल प्रबंधन ऐसी घटनाओं के बाद भी चेत ता है या फिर स्कूल प्रबंधन की लापरवाही यूं ही छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा पर भारी पड़ती है
इस संबंध में विकासखंड शिक्षा अधिकारी सत्यम चौरसिया का कहना है कि आपके द्वारा जानकारी प्राप्त हुई है मैं पता करता हूं यदि ऐसी लापरवाही उनके द्वारा की गई है और जो भी तथ्य सामने आएंगे निश्चित तौर पर कार्यवाही की जाएगी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आस्था और विकास का अनूठा संगम: विधायक अनुज शर्मा ने खपरी में किया ₹20 लाख के रंगमंच शेड का भूमिपूजन     |     दो दर्जन से अधिक स्थानों पर विराजीं मां जगदंबे, जयकारों से गूंजा दीवानगंज क्षेत्र     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर भूसे से भरी ट्रॉली पलटी, बड़ा हादसा टला     |     रायसेन के डॉ. दीपक गुप्ता को भोपाल में राष्ट्रीय सम्मान, सरकारी क्षेत्र में एंडोस्कोपिक सेवाओं में योगदान के लिए मिला विशिष्ट पुरस्कार     |     श्रेष्ठ जन क्रोध का उपयोग समाज की रक्षा ,सुरक्षा के लिए करते हैं- देवेंद्र रावत     |     रायसेन में पार्किंग विवाद ने पकड़ा तूल: PHE कर्मचारी से मारपीट, गाड़ी चढ़ाने का प्रयास; आक्रोशित रहवासियों ने किया चक्काजाम     |     अनेक पंडालों मे विधिविधान से विराजमान हुई मां दुर्गा     |     बिजली समस्या को लेकर बिजली दफ्तर पर किसानों ने किया प्रदर्शन अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भोजपुर में किया प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण का शुभारंभ     |     रायसेन जिले भर में सैकड़ो स्थान पर घट स्थापना के साथ विराजी मां जगदंबे      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811