Let’s travel together.

वन विभाग की बड़ी कार्यवाही करीब नए डेढ़ लाख की सागोन,फर्नीचर बनाने के औजार किए जप्त

0 223

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन

रायसेन जिले के बेगमगंज वन परिक्षेत्र में वन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई निरंतर जारी है। शनिवार को
वन विभाग द्वारा डीएफओ विजय कुमार के निर्देशानुसार वन परिक्षेत्राधिकारी अरविंद अहिरवार के नेतृत्व में डिप्टी रेंजर
जीएस बरेले, कार्यवाहक वनपाल प्रदीप लोधी, वनरक्षक बृजकिशोर तिवारी , शरद शर्मा , विकास साहू, सद्दाम खान, मुकेश चौरसिया, संजीव शर्मा , के हमराह सहयोगी दल एवं ग्राम वन समिति अध्यक्ष, सदस्य की टीम के द्वारा मोदकपुर बीट के ग्राम बांसादेही में रामराज लोधी आत्मज रघुवीर लोधी के घर पर सागौन की लगभग 1 लाख कीमत की वनोपज एवं सामग्री जप्त कर प्रकरण दर्ज किया है जिससे एक बार फिर बन माफियाओं में हड़कंप मच गया है।
जप्त की गई लकड़ी में,गोला लकड़ी 21 नग,चरपट चिरान 10 नग,तख्त के चार पाए,सात गोला लकड़ी के अलावा लकड़ी काटने वाले दो आरा, लकड़ी काटने वाली तीन मशीन, पेड़ काटने वाली एक मशीन, लकड़ी फर्नीचर जिस पर बनाया जाता है लकड़ी का स्टैंड, टूलबॉक्स, कुल्हाड़ी, आरी कटर, ग्राइंडर, इलेक्ट्रिक रुन्दा, निहाने, निहानी कारोंति, चिराई आरा कटर मशीन, शिकंजा, ड्रिल मशीन, बसूला, ग्लू गन, प्लास, पेंचकस, पाना, इंची टेप, रेती ग्राइंडर जिससे लकड़ी को चिकना किया जाता है लगभग 60 हजार के आइटम भी जप्त किए गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

समर्थन मूल्य गेहूं खरीदी में बड़ी लापरवाही: गठानों में निकले फटे-पुराने व कम बारदाने, संस्था को लाखों का नुकसान     |     गौमाता राष्ट्रमाता के नारों से गूंज उठा चरोदा धरसीवा ,राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन     |     बालमपुर घाटी फिर बनी हादसों का केंद्र, घाटी के ऊपर कार-ट्रक टक्कर में 3 घायल, एक गंभीर     |     हाट बाजार में पुलिस की सख्त गश्त, दुकानदारों को दिए सीसीटीवी लगाने के निर्देश     |     300 दिन में 26 हजार किलोमीटर साइकिल से चारधाम–ज्योतिर्लिंग यात्रा पूरी कर अपने घर लौटे रहे दो भक्त     |     जनगणना 2027 की तैयारी तेज,मकान सूचीकरण और सीमांकन कार्य प्रारंभ      |     शिक्षा कॅरियर और विधा आत्म कल्याण के साथ संयुक्त हैं- दिव्यांगजन आयुक्त डॉ अजय खेमरिया     |     गौ सम्मान दिवस पर निकली पदयात्रा, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     व्यवहार न्यायालय  में स्व-गणना जागरूकता शिविर आयोजित     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने हरदौट उपार्जन केन्द्र का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने तोल कांटे बढ़ाने के निर्देश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811