Let’s travel together.

घुसपैठ, टेरर फंडिंग, काउंटर इंटेलीजेंस पर मंथन… जम्मू कश्मीर पर हाई लेवल मीटिंग जारी

0 72

29 जून को अमरनाथ यात्रा शुरू होने वाली है, जिसके चलते सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं. इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति और अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा के लिए दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक स्थित गृह मंत्रालय में एक बैठक की अध्यक्षता की. इस बैठक में एनएसए अजीत डोभाल, जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा, गृह सचिव, सेना प्रमुख मनोज पांडे और सेना प्रमुख के पद पर मनोनीत लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी, आईबी के निदेशक तपन डेका, सीआरपीएफ के डीजी अनीश दयाल, बीएसएफ के डीजी नितिन अग्रवाल समेत गृह मंत्रालय और केंद्र शासित प्रदेश के अन्य अधिकारी शामिल हुए हैं.

जम्मू कश्मीर और अमरनाथ की सुरक्षा पर बैठक दो दौर में चलेगी. सुबह 11 बजे से जम्मू कश्मीर की सुरक्षा और आतंक निरोधी ऑपरेशन, काउंटर इंटेलीजेंस, टेरर फंडिंग को रोकना, एलओसी पर घुसपैठ पर रोक सुनिश्चित, करने आदि मुद्दों पर बैठक हो रही है जो दोपहर डेढ़ से लेकर 2 बजे तक चल सकती है.

दूसरी दौर की बैठक दोपहर 2 बजे शुरू होगी, जोकि शाम 4-5 बजे तक चल सकती है. इस बैठक में 29 जून से लेकर 19 अगस्त तक चलने वाली अमरनाथ यात्रा उसके दोनों मार्ग बालटाल और पहलगाम की सुरक्षा सुनिश्चित करना, यात्रियों की सुविधा और अन्य कार्यों पर मंथन होगा.

हाल ही में जम्मू के रियासी में तीर्थयात्रियों की बस पर हमला हुआ था, जिसमें नौ तीर्थयात्रियों की मौत हो गई थी और 1 जवान की भी मौत हो गई थी. साथ ही इस हमले में 6 जवान और कई यात्री घायल हो गए थे, जिसमें बच्चे भी शामिल थे. जिसके बाद अब पहले से ही सरकार अमरनाथ यात्रा के लिए हर तरह के सुरक्षा के इंतजामों को लेकर सतर्क है.

मीटिंग में किन बातों पर चर्चा होगी

हाल ही में रियासी, कठुआ और डोडा में चार आतंकवादी हमले हुए, जिसके बाद रविवार को दिल्ली में हाईलेवल बैठक बुलाई गई. इस मीटिंग में अमित शाह जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा की समीक्षा कर रहे हैं. साथ ही 29 जून को शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा की तैयारी और उसकी सुरक्षा के इंतजामों पर भी बैठक में चर्चा हो रही है. माना जा रहा है कि आतंक के खिलाफ अभियान को तेज करने के लिए गृहमंत्री अधिकारियों को दिशा निर्देश दे सकते हैं.

क्यों अहम है मीटिंग?

यह बैठक इसीलिए भी अहम है क्योंकि जम्मू-कश्मीर में हाल ही में कई आतंकी घटनाएं हुई, जिसके बाद अब अमरनाथ यात्रा शुरू होने वाली है और किसी भी तरह का आतंकी हमला न हो, इसीलिए सुरक्षा समीक्षा को लेकर बैठक की जा रही है. साथ ही इस मीटिंग में अमरनाथ तीर्थयात्रा की तैयारियों की भी समीक्षा की जाएगी. अमरनाथ पहुंचने के लिए यात्री जम्मू- कश्मीर के दो रूट का इस्तेमाल करते हैं, बालटाल और पहलगाम. पिछले साल 4.28 लाख से ज्यादा लोग अमरनाथ पहुंचे थे, जबकि इस साल यह आंकड़ा पांच लाख तक जा सकता है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811