Let’s travel together.

प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन विदिशा द्वारा  9 सूत्रीय मांगो को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर को सोपा गया

0 112

रिमझिम बारिश में सैकडों बुजुर्गों पैंशनर्स हुए शामिल

विदिशा ।प्रौगेसिव पैंशनर्स एसोसिएशन म.प्र. के प्रांतीय आव्हान पर लम्बित देय स्वत्वो के भुगतान कराने व न्यायोचित वैधानिक 9 सूत्रीय मांगों के निराकरण हेतु रिमझिम बारिश में सैकडों बुजुर्गों पैंशनर्स के साथ मान.मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर श्री संतोष बिटोलिया को सौपा गया।

वरिष्ठ पेंशनर नेता एवं प्रदेश उपाध्यक्ष मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग लायन अरुण कुमार सोनी ने बताया कि इसके पूर्व कलेक्ट्रेट गेट पर पैंशनर्स सभा आहूत की गई,जिसे जिलाध्यक्ष सहित अन्य वक्ताओं ने भी सम्बोधित किया।इसके पश्चात पैंशनर्स ने सशक्त आबाज बुलन्द कर लंबित मांगों के समर्थन में बुलन्द स्बर में रैलीप्रदर्शन आहूत कर संगठित एकता शक्ति को प्रदर्शित किया।
पैंशनर्स हितार्थ संगठन के जिलाध्यक्ष श्री ओमप्रकाश चतुर्वेदी ने बताया कि अनेक बर्षों से लम्बित मांगों जिसमें केन्द्रीय दर से देय दिनांक से मँहगाई राहत व अन्य सुबिधा प्रदान करने,म.प्र.-छत्तीसगढ पुनर्गठनअधिनियम2000 की धारा 49 (6) निरस्त करने ,आयुष्मान चिकित्सा योजना लागू करने,छंटवे एवं सांतवे वेतनमान का देय एरियर राशि का भुगतान आदि प्रमुख है।संगठन के सचिव श्री गिरधारी सोनी ने उक्त सफल कार्यक्रम के लिये सभी पैंशनर्स साथियों का धन्यवाद आभार ज्ञापित किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

10 दिन बाद झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, 40 गांवों में लौटी रौनक     |     जर्जर भवनों के साये में दीवानगंज-अंबाडी, बच्चों और मरीजों की सुरक्षा पर मंडरा रहा खतरा     |     सावन में शिव भक्ति की गूंज,  निकलेगी भव्य भाव कलश यात्रा     |     नाली के अभाव में सीसी रोड पर भर रहा बारिश का पानी, ग्रामीण परेशान     |     सिलयारी से मुक्तेश्वर महादेव धाम तक गूंजेंगे बोल बम के जयकारे     |     छत्तीसगढ़ में पेपर लीक आरोपियों को छत्तीस घंटे में पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     चित्रकला प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित     |     नीलकंठेश्वर धाम में शिवलिंग निर्माण कार्यक्रम एवं गेलपुर में धर्मशाला भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा      |     शिवपुरी में बलराम कृषि महोत्सव, सीएम मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंस से किया किसानों से संवाद     |     रायसेन में राठौर क्षत्रिय समाज की बैठक, सूर्या प्रकाश जिला अध्यक्ष और अमित राठौर बने नगर अध्यक्ष     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811