Let’s travel together.

लायंस क्लब विदिशा द्वारा सेवाभावी डॉक्टर्स का सम्मान

0 98

विदिशा।जहां विश्व भर में डॉक्टर्स डे पर विभिन्न डॉक्टर का सम्मान किया जा रहा था, तो वही द इंटरनेशनललाइंस क्लब विदिशा भी कहां पीछे रहने वाला था । लायंस क्लब विदिशा द्वारा भी डॉक्टर का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।

महाराणा प्रताप कॉलेज दुर्गा नगर रोड विदिशा में नगर के प्रसिद्ध सम्मानित एवं सेवाभावी डॉक्टर्स का सम्मान लायंस क्लब विदिशा ने किया। आपने इस अवसर पर डॉ अमित नेमा फिजियोथैरेपिस्ट एवं डॉक्टर रवि साहू मिरेकल क्लीनिक बाल विहार के पीछे के साथ ही डॉक्टर्स का सम्मान शाल श्रीफल पुष्पमाला आदि के साथ क्लब अध्यक्ष लायन अरुण कुमार सोनी सहित क्लब के विभिन्न पदाधिकारीयों ने किया।
इस अवसर पर संबोधन में अध्यक्ष लायन अरुण कुमार सोनी ने डॉक्टर को पृथ्वी पर मसीहा बताया। तो वही एक्टिविटी चेयरपर्सन एमजेएफ लायन राजकुमार सर्राफ प्रिंस ने डॉक्टर को पृथ्वी पर दूसरा ईश्वर घोषित किया क्लब एडमिनिस्ट्रेटर एमजेएफ इंजीनियर लायन अजय साहू ने डॉक्टर को अतुल्य सेवा भावी बताया। पूर्व अध्यक्ष लायन यशवंत प्रताप सिंह राठौड़ ने डॉक्टर की सेवाओं की भूरी भूरी प्रशंसा की। क्लब कोषाध्यक्ष लायन शाश्वत शर्मा ने डॉक्टर दिवस मनाने के लिए सरकार का आभार माना। वही क्लब के ऊर्जावान एवं सक्रिय सदस्य लायन सत्येंद्र धाकड़ ने डॉक्टर दिवस पर डॉक्टर्स को अपनी शुभकामनाएं प्रदान की। महाराणा प्रताप कॉलेज की प्राचार्य श्रीमती अंजना राठौड़ ने कोविद काल में की गई डॉक्टर की सेवाओं की प्रशंसा की। अन्य कई वक्ताओं ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये ।
कार्यक्रम का संचालन क्लब सदस्य कवि लायन सत्येंद्र धाकड़ एवं आभार व्यक्त क्लब कोषाध्यक्ष लायन शाश्वत शर्मा ने किया। इस समय कार्यक्रम में लायंस क्लब के पदाधिकारीयों, सदस्यों के साथ ही में भारी संख्या में नगर के नागरिक एवं कॉलेज के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

17 मई को भोपाल में गूंजेंगे मेलोडीज ऑफ बॉलीवुड      |     भीषण गर्मी में चल रहा जनगणना कार्य,एसडीएम ने किया निरीक्षण      |     जनगणना का पहला चरण ,एसडीएम का सघन निरीक्षण      |     सिंधिया के संसदीय क्षेत्र शिवपुरी में 15 दिन से ठप पेयजल सप्लाई, कट्टी लेकर पानी के लिए भटक रही जनता       |     रायसेन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डकैती की योजना बना रहे 10 आरोपी गिरफ्तार, 7 वारदातों का खुलासा     |     जनगणना तैयारियों का जायजा लेने दीवानगंज पहुंचे एसडीएम, सर्किल-3 का किया निरीक्षण     |     छह साल की मासूम से दुष्कर्म मामले में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने सौंपा ज्ञापन     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल से एम्स भोपाल के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट     |     हिंदी पत्रकारिता के 200 साल पूरे होने पर सविमर्श ‘प्रणाम !उदंत मार्तण्ड’ का आयोजन भारत भवन में 8 मई से      |     NCERT की किताबें महंगी: कक्षा 9 की विज्ञान 205, गणित-हिंदी 115 रुपए की; अभिभावकों पर बढ़ा बोझ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811