Let’s travel together.

दुर्गानगर मंडल बेस नगर एवं वेत्रवती मंडल की कामकाजी बैठक संपन्न

0 188

विदिशा। भारतीय जनता पार्टी भाजपा जिला कार्यालय में दुर्गानगर मंडल बेस नगर एवं वेत्रवती मंडल की कामकाजी बैठक आगामी कार्यक्रम को लेकर संपन्न हुई
बैठक का शुभारंभ विधायक मुकेश टंडन एवं वरिष्ठ नेता गण ने दीपप्रज्वलन कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।

बैठक में भाजपा के आगामी कार्यक्रमों के अंतर्गत एक पेड़ माँ के नाम, शक्ति केंद्रों पर कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित कर सभी पोलिंग एजेंट एवं बूथ अध्यक्ष का सम्मान समारोह आयोजित करने,गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सभी साधु संत महात्मा धार्मिक क्षेत्र में काम करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं के सम्मान समारोह आयोजित करने, महिला जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह आयोजित करने ,कारगिल विजय दिवस पर कार्यक्रम आयोजित करने पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई और यह सभी कार्यक्रम शक्ति केंद्र प्रभारी शक्ति केंद्र संयोजक सहसंयोजक एवं मंडल के पदाधिकारी सहित जन प्रतिनिधियों के सहयोग से भव्य रूप से आयोजित किए जाएंगे


आगामी कार्यक्रम के आयोजन के साथ ही भाजपा की आजीवन सहयोग निधि की रसीद काटकर संगठन एवं अपने मंडल अध्यक्ष को जमा करना है संगठन की रसीद पुस्तकों का वितरण पूर्व में ही किया जा चुका है इस राशि से भाजपा के कार्यालय व्यवस्था एवं संगठन के व्यय के लिए होती है इसमें हम सभी को सहयोग देना चाहिए ऐसा आग्रह भाजपा वरिष्ठ नेता बाबूलाल ताम्रकार जी द्वारा किया गया ।

दुर्गानगर मंडल के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि विधायक मुकेश टंडन ने विधानसभा व लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक विजय के लिए भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन कर धन्यवाद दिया एवं आगमी 20 जुलाई से मतदाता धन्यवाद यात्रा में सभी ग्रामीण व शहर के मतदाताओं का आभार व्यक्त करना है सर्वप्रथम ग्रामीण क्षेत्र से यह धन्यवाद यात्रा आरंभ होगी
बैठक में स्वतंत्रता सैनानी पार्टी के वरिष्ठ भाजपा नेता बाबुलाल ताम्रकार का स्वागत कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं उपशथित नेता गण ने दी।


बैठक में बाबुलाल ताम्रकार भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव जिला मंत्री मनोज पंजवानी,संतोष शर्मा वेत्रवती मंडल अध्यक्ष पंकज पांडे ने सम्बोधित किया कामकाजी बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित नपा उपाध्यक्ष संजय दिवाकीर्ति निरपट सिंह कुशवाहा मोहन यादव सतीश जैन पार्षद दीपक कुशवाहा संतोष पेंटर लीलाधर लोधी राम प्रसाद पासी शैलेन्द्र सर्विया कौशल अहिरवार मीडिया प्रभारी सुनील साहू मंत्री प्रशांत शर्मा प्रशान्त खत्री दीपसिंह जादौन बबलू जादौन गौरव माहेश्वरी रिंकू रैकवार दीपक रैकवार पंकज अहिरवार कल्लू लियाकत खान गोविंद बरसैया सहित मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे
कार्यक्रम का संचालन दुर्गानगर मंडल के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान ने किया एवं आभार व्यक्त बेस नगर मंड़ल के अध्यक्ष दिनेश कुशवाहा ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

करो योग, रहो निरोग: 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर  राज्यपाल एवं विधायकों की उपस्थिति में गरिमामय योग अभ्यास कार्यक्रम संपन्न     |     मानस भवन में प्राकृतिक खेती पर मंथन, 2.96 लाख किसानों के खाते में ट्रांसफर हुई 23वीं किस्त     |     राशन चाहिए तो कराना होगा ई-केवाईसी, बिना सत्यापन बंद हो सकता है अनाज वितरण     |     आज  21 जून को दीवानगंज कर्क रेखा पर दिखेगा अनोखा नजारा, दोपहर 12 बजे गायब होगी परछाई, सैलानियों की उमड़ेगी भीड़     |     दीवानगंज स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आई महिला की मौत, 3 घंटे तक पटरी पर पड़ा रहा शव     |     दिव्य चिंतन::जब सामूहिक हत्याकांड के आरोपी स्वीकार्य हैं, तो सवाल उठाने वाले का बलिदान अस्वीकार्य क्यों ? -हरीश मिश्र      |     चढ़ावा चोरी: आस्था को बचाने ‘डिजीटल अर्पणम्’ अपनाएं !- अजय बोकिल      |     सजग पत्रकार राजकुमार केसवानी जी पर लिखे मोनोग्राफ का विमोचन     |     पशुपति नाथ मंदिर में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, श्रद्धालुओं ने लिया धर्मलाभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने विंध्य के सपूत स्व. यमुना प्रसाद शास्त्री जी की पुण्यतिथि पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811