Let’s travel together.

कार में एक साथ निकले थे व्यापारी और सरकारी वकील, एक की लाश मिली दूसरा गायब, पुलिस जांच में जुटी

0 545

 

– नदी में मिली कार, व्यापारी की संदिग्ध मौत से मामला उलझा

– मामला पूरी तरह संदिग्ध, पुलिस जांच में जुटी

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले के पिछोर थाना अंतर्गत बुधना नदी में एक कार डूबती हुई संदिग्ध अवस्था में मिली है। इस कार में पिछोर के व्यापारी शिवम गुप्ता की लाश मिली है। बताया जा रहा है कि मृतक व्यापारी शिवम गुप्ता के साथ उनके साथी एडीपीओ (सरकारी वकील) राकेश रोशन भी थे लेकिन वह गायब हैं। कार से मृतक शिवम गुप्ता की लाश तो मिल गई लेकिन एडीपीओ राकेश रोशन का अभी तक कोई सुराग नहीं है।

व्यापारी के पिता ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी

पुलिस ने बताया है कि जो कार नदी में मिली है वह कार सरकारी वकील राकेश रोशन की है। सूत्रों ने बताया है कि रविवार की शाम को सहायक जिला अभियोजन अधिकारी (एडीपीओ) राकेश रोशन और पिछोर के व्यापारी शिवम गुप्ता कार में एक साथ बैठकर के घर से निकले थे रात को यह घर पर नहीं लौटे। इसके बाद व्यापारी शिवम गुप्ता के पिता ने सुबह पिछोर थाने में आकर शिकायत दर्ज कराई कि उनके पुत्र का कुछ पता नहीं है। इसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की। इस गुमशुदगी के बाद सोमवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि पिछोर-चंदेरी रोड पर बुधना नदी में एक कार पड़ी है।

नदी से कार निकलवाई तो मिली लाश–

पुलिस ने इस सूचना के आधार पर नदी में डूबी कार को बाहर निकलवाया। नदी से कार को बाहर निकलवाने पर उसमें शिवम गुप्ता की लाश मिली। कार में एडीपीओ राकेश रोशन मौजूद नहीं थे। कार के कांच टूटे हुए थे पुलिस को पूरा मामला संदिग्ध लगा है इसके बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है । वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर शिवपुरी से एसडीआरएफ की टीम मौके पर भेजी गई और शिवम गुप्ता के दूसरे साथी सरकारी वकील राकेश रोशन की तलाश पानी में की गई लेकिन उनका देर शाम तक कोई पता चला नहीं लगा।

सरकारी वकील की तलाश जारी –

पिछोर एसडीओपी प्रशांत शर्मा ने बताया है कि पिछोर-चंदेरी पर स्थित बुधना नदी में एक कार पड़ी होने की सूचना पुलिस को मिली थी। इसके बाद पुलिस ने उक्त कार को निकलवाया तो इसमें व्यापारी शिवम गुप्ता की लाश मिली है। उन्होंने बताया कि उनके साथी सरकारी वकील राकेश रोशन की तलाश की जा रही है। पिछोर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया और नदी में तलाश की जा रही है।

मामला पूरी तरह संदिग्ध, पुलिस जांच में जुटी-

इस मामले में शिवम गुप्ता की लाश तो मिल गई है लेकिन उनके दूसरे साथी एडीपीओ राकेश रोशन कहां है इसके बारे में कुछ भी अभी तक सुराग नहीं लगा है। पुलिस को पूरा मामला संदिग्ध लग रहा है पुलिस इस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है। पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से नदी के पानी से में गायब राकेश रोशन की तलाश भी की है लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |     एक महीने से बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा,का घेराव कर हाईवे पर लगाया जाम     |     नरखेड़ा में शालिग्राम-तुलसी विवाह; करैया में पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारा, देहरी में श्री कृष्ण उत्सव की धूम     |     बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811