Let’s travel together.

उत्तर प्रदेश में मोस्ट वांटेड एक लाख के इनामी डकैत को शिवपुरी पुलिस ने पकड़ा

0 308

– पकड़े गए सूरज पारदी पर लूट, डकैती व हत्या सहित कई मामले कायम

– उप्र के कन्नौज में इत्र व्यापारी के डाली थी लाखों की डकैती

– शिवपुरी का रहने वाला है सूरज पारदी, दूसरे इलाकों में करता है वारदातें

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी की सुभाषपुरा थाना पुलिस ने एक लाख रुपए के कुख्यात इनामी डकैत सूरज पारदी को पकड़ा है। उत्तर प्रदेश पुलिस को इस कुख्यात डकैत की तलाश थी जिस पर एक लाख रुपए का इनाम था। शिवपुरी की सुभाषपुरा पुलिस ने इसे पकड़ा है पुलिस ने बताया कि इस आरोपी पर लूट, डकैती, हत्या सहित कई गंभीर अपराध कायम है। शिवपुरी के पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि सुभाषपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत दो लूट की बड़ी वारदात हुई थी जिसमें 25 जून को अनिल भारद्वाज की स्कॉर्पियो गाड़ी के साथ लूट की वारदात हुई जिसमें उनके सोने की अंगूठी और एक लाख रुपए लूट लिए गए थे जिसमें अपराध कायम किया गया था।

सुभाषपुरा में लूट की वारदात के बाद एक्टिव हुई पुलिस

इसके अलावा 26 जून को ही सांकरे वाले हनुमान मंदिर पर चोरी की वारदात हुई थी इसमें 6 हजार रुपए सहित अन्य सामग्री चोरी चले गए थे। इन दोनों प्रकरणों में ुसुभाषपुरा थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। इसके बाद पुलिस ने उक्त प्रकरणों की जांच शुरू की और थाना क्षेत्रों के इलाकों सहित अन्य जंगल में सर्चिंग अभियान चलाया इस दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर सुभाषपुरा थाना पुलिस ने गाराघाट रेस्ट हाउस के पास से एक संदिग्ध को पकड़ा जो सूरज पारदी पुत्र अनारथ पारदी उम्र 48 साल निवासी ग्राम सेंबडा थाना सुभाषपुरा निकला। पुलिस जांच के दौरान इस आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से एक 315 बोर का लोडेड देशी कट्टा, 03 जिंदा राउण्ड एवं 27500रु. नगद मिले। आरोपी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर थाना सुभाषपुरा पर धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का कायम कर विवेचना मे लिया गया है।

कन्नौज में इत्र व्यापारी के डाली थी डकैती-

पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने बताया कि इस आरोपी से पूछताछ करने पर बताया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर थाना सुभाषपुरा क्षेत्र में घटित उक्त दोनों चोरी एवं लूट की घटनाओं को अंजाम दिया है। शख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी सूरज पारदी द्वारा उत्तर प्रदेश के जिला कन्नौज थाना कोतवाली क्षेत्र में इत्र व्यापारी विमलेश चंद्र तिवारी के घर में 29.06.23 में की गई सनसनीखेज डकैती बारदात को स्वीकार किया। जिसमें आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर घर मे घुसकर लोगों को बंधक बनाकर डकैती करके 50 लाख रूपये के सोने चांदी के जेवर, 7 लाख रुपए नगद व एक लाइसेंसी रिवाल्वर ले जाने पर थाना कोतवाली कन्नौज में अपराध कमांक 446/23 धारा 395 भादवि का पंजीबद्ध किया गया था। आरोपी पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कानपुर द्वारा 1 लाख रुपए का ईनाम भी घोषित किया गया था। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी सूरज पारदी अत्यंत शातिर किस्म का कुख्यात अपराधी है जिसपर हत्या का प्रयास, लूट, डकैती, चोरी जैसे गंभीर अपराधों के मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश एवं राजस्थान राज्यों में कुल 22 अपराध पंजीबद्ध होकर यह अंर्तराज्ययी अपराधी है । इस आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी सुभाषपुरा उनि राजीब दुबे, प्रआर महेशदत्त शर्मा, प्रआर अभय सिंह, आर. संजय जाट, आर. काले खान, आर. विमल मोरे, आर. धर्मेन्द्र शर्मा, आर देवेन्द्र धाकड़ एवं आर. चालक सोनू की सराहनीय भूमिका रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811