रामभरोस विश्वकर्मा,बरेली रायसेन
कलेक्टर महोदय जिला रायसेन एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्रीमती वंदना पाण्डेय जिला रायसेन के निर्देशानुसार आबकारी उप निरीक्षक वृत्त बरेली राजेश विश्वकर्मा द्वारा मुखबिर सूचनाओं के आधार पर अवैध मदिरा के विरुद्धआज दिनाँक 05/09/2024 को ग्राम नारद खेड़ा, अमरावद, सेमरी खोजरा बाड़ी एवं बरेली में दबिस देकर देशी, विदेशी मदिरा हाथभट्टी मदिरा सहित गुड़ मिश्रित महुआ लाहन के साथ 03 आरोपी मौके पर गिरफ्तार तथा 02 प्रकरणो में आरोपी फरार वृत में आज की कार्यवाही में कुल 05 प्रकरण कायम,जिसमे 24 पाव देशी प्लैन मदिरा,19 पाव विदेशी मदिरा 15 बोतल बियर विदेशी मदिरा ,28 लीटर अवैध हाथ भट्टी मदिरा एवं 840 किलोग्राम गुड़ मिश्रित महुआ लाहन जप्त कर आबकारी एक्ट की धारा 34- 1(क) तथा (च) के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना में लिए गए lकार्यवाही में जप्त मदिरा एवं लाहन का बाज़ार मूल्य रुपये 96760/- आंकलित किया गया। उक्त कार्यवाही में आबकारी आरक्षक श्री रामस्वरूप पटेल, महिला आरक्षक सुश्री स्वेता शिवहरे एवं नगर सैनिको का सराहनीय सहयोग रहा l