Let’s travel together.

कहीं गवाही न दे दें… युवक को चाकू मार रहे बदमाशों ने दो बच्चों को नदी में फेंका; मौत

0 63

मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. यहां पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर चाकू से हमला करने आए दो हमलावरों ने दो मासूम बच्चों की जान ले ली. इन बच्चों का कुसूर केवल इतना था कि जब बदमाश युवक पर हमला कर रहे थे, तो बच्चों ने उन्हें हमला करते हुए देख लिया था. घटना की गवाही के डर से बदमाशों ने दोनों बच्चों को तालाब में फेंक दिया जिससे दोनों की पानी में डूबने से मौत हो गई. फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायल युवक को इलाज के लिए जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पूरी घटना तिलवारा थाना क्षेत्र के खुलरी देवरी गांव की है. घायल युवक टावल सिंह का गांव के ही दो युवकों नीरज राय और आकाश पटेल से पुराना विवाद चल रहा था. इसी विवाद के चलते देर रात करीब 11 बजे टॉवल सिंह खाना खाने के बाद घर के सामने घूमने के लिए निकला था. टावल घर के बाहर टहल रहा था कि इस दौरान नीरज और आकाश ने उसपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. लेकिन यह पूरी घटना वहां मौजूद 10 साल के प्रदीप और 11 साल के आसमान ने देख ली. हमलावरों ने सोचा कि यह बच्चे गवाही न दे दें इसलिए उन्होंने मासूमों को तालाब के गहरे पानी मे फेंक दिया और मौके से फरार हो गए.

दोनों बच्चों की मौत

खून से लथपथ टावल ने दौड़कर आसपास उसके लोगों को आवाज लगाई और बुलाया, लेकिन जब तक लोगों ने तालाब में उतरकर बच्चों को बाहर निकाला तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी. घायल युवक टावल की पत्नी पुष्पा का कहना है कि इससे पहले भी तीन बार तिलवारा पुलिस थाने में इन दोनों युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है लेकिन पुलिस ने एक बार भी इन पर कार्यवाही नहीं की और इसका अंजाम यह हुआ की देर रात दोनों ने पति पर हमला करते हुए बच्चों को तालाब में फेंक दिया जिससे दोनों की मौत हो गई.

मामले की जांच नें जुटी पुलिस

वहीं पूरे मामले में तिलवारा पुलिस थाने में पदस्थ एसआई अभिषेक कुमार का कहना है कि यह सही है की दो बच्चों की मौत हुई है, लेकिन फिलहाल अब की गई जांच में ये बात सामने आ रही है की इन बच्चों की तालाब में डूबने से ही मौत हुई है. पुलिस का कहना है की पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है. जांच जारी है. लेकिन दो बच्चों की मौैत से घर में कोहराम मच गया है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811