मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची ब्लॉक के ग्राम पंचायत नरखेड़ा में फैला विद्युत लाइनों का झूलता जाल ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। जमीन से मात्र तीन से चार फीट ऊंचाई पर झूल रहे थ्री फेज लाइन के नंगे तार हादसे को न्योता दे रहे है। झूलती लाइनों से हादसे का डर हमेशा बना रहता है।
ग्रामीणों ने बताया कि विद्युत विभाग के दावे के मुताबिक बिजली बराबर नहीं मिल रही है। कई स्थानों पर विद्युत केबल कटी-फटी पड़ी हुई है नंगे तार होने से बिजली आपूर्ति में बार-बार व्यवधान पैदा कर रही है। कई घरों पर बिजली केवल छत से मात्र कुछ ही दूरी पर लटकी हुई है। कई जगह बिजली केवल लोहे की चद्दर को टच कर रही है किसी दिन बड़ी अनहोनी से इनकार नहीं किया सकता।
नर खेड़ा गांव में बिजली कर्मचारी द्वारा केवल सुधारी नहीं जा रही हैं जमीन से तीन से चार फिट ऊंचाई पर ट्रांसफार्मर रखा हुआ है ट्रांसफार्मर से नंगे तार नीचे लटक रहे हैं। ट्रांसफार्मर के आसपास ही बच्चे खेलते रहते है। रात के समय आवारा पशु भी ट्रांसफार्मर के आसपास ही घूमते हैं। ग्रामीणों ने कहा कि इस डीपी से अक्सर तार टूट कर गिर जाए करते हैं जिससे ट्रांसफार्मर के आसपास करंट फैलता है यहां एक दिन की समस्या नहीं बल्कि रोजाना परेशान होना पड़ रहा है। कुछ दिन पहले ट्रांसफार्मर की केबल से पेड़ में आग लग गई थी जिसको बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड को बुलाना पड़ा था। तब जाकर आग पर काबू कर पाए थे। इसके बावजूद भी कर्मचारी ट्रांसफार्मर के पास लगी केबिल को नहीं सुधार रहे हैं सभी ग्राम वासियों ने कई बार बिजली विभाग में शिकायत की है इसके बावजूद भी नरखेड़ा गांव की केबल नहीं सुधारी गई। नर खेड़ा गांव की केबल पूरी तरह से खराब हो गई है जिस कारण आए दिन बिजली की समस्या से ग्रामीण जूझ रहे हैं। आज भी बिजली केवल के नंगे तारों के नीचे 8 से 10 आवारा पशु बैठे हुए थे उनको दोलत राम लोधी और रामदयाल लोधी के द्वारा वहा से हटाया गया नहीं तो वहा भी आज करंट की चपेट में आ जाते।

गांव में अक्सर बिजली कटौती होती रहती है जबकि दीवानगंज, अंबाडी और सेमरा गांव मैं बिजली रहती है मगर नर खेड़ा गांव में नहीं रहती है हम सब लोग बिजली विभाग जाते हैं तो बिजली विभाग के अफसर बेतुका बयान देते हैं अभी बारिश का समय नहीं है बारिश के मौसम में केवल में जगह-जगह से फॉल्ट होगा। जिस कारण नरखेड़ा के ग्रामीणों को ज्यादा परेशानी झेलना पड़ रही है ग्रामीणों की मांग है कि नरखेड़ा की बिजली दीवानगंज गांव के फिटर से जोड़ी जाए जिससे हमें बिजली ज्यादा मिलेगी अगर हमारी समस्याओं का समाधान दो बरसों में भी हल नहीं हुआ
मैं और ग्रामीणों मैं बिजली विभाग को कई बार लिखित में सूचना दे चुके हैं कि नरखेडा गांव की बिजली केवल पूरी तरह खराब हो चुकी है। इसको बदलना चाहिए। इसके बावजूद भी बिजली केबल को नहीं बदला जा रहा है। सांची वाले कहते हैं रायसेन जाओ और रायसेन वाले कहते हैं सांची जाओ।
नरखेडा सरपंच रामदयाल लोधी
नरखेडा गांव का ट्रांसफार्मर 3 से 4 फीट की ऊंचाई पर रखा हुआ है इससे आवारा पशुओं को हमेशा करंट लगने का डर बना रहता है। ट्रांसफार्मर के पास यही छोटे-छोटे बच्चे खेलते रहते हैं। कुछ दिन पहले ट्रांसफार्मर में आग लग गई थी।
दौलत राम लोधी नरखेडा निवासी