मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के दीवान गंज चौकी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम निनोद में खेत में डली पानी की मोटर खराब हो गई थी तार निकालना भूल गए और मोटर को बोर से निकल रहे थे उसी वक्त युवक के करंट लग गया। जिसकी भोपाल इलाज के लिए ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नीनोद निवासी संजीव ठाकुर पिता प्रीतम ठाकुर उम्र लगभग 28 वर्ष खेत में डली पानी की मोटर खराब हो गई थी जिसे निकल रहे थे और बिजली के तार निकालना भूल गए जैसे ही मोटर ऊपर आई पकड़ने पर करंट लग गया जिसे परिजन भोपाल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मेड पर चर रही भैंस आई विधुत केबल की चपेट में हुई मौत
दीवानगंज के पास स्थित जमुनिया गांव में दौलत राम मेहर पिता का कमोदी लाल मैहर निवासी जमुनिया खेड़ा की भैंस मैंड पर चर रही थी। मेड पर ही बिजली केवल पड़ी हुई थी बिजली केवल से भैंस को करंट लग गया। जिससे भैंस की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। दौलत राम मेहर ने बताया कि बिजली ट्रांसफार्मर पास में भी रखा हुआ। ट्रांसफार्मर से निकली हुई केवल खंबे पर नहीं टंगी थी। बिजली केबल जमीन पर पड़ी हुई थी। बिजली लाइन चालू होने के कारण भैंस केवल के संपर्क में आ गई जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मुझे 50 हजार का नुकसान हुआ है। मेरी भैंस अभी दूध दे रही थी। उसका एक छोटा पड़ा भी है। वहां दिन भर से चिल्ला रहा है। बिजली कर्मचारियों से इससे पहले कई बार हम लोगों ने बिजली केबल खंभे पर टांगने को कहा था मगर बिजली कर्मचारियों ने हमारी बात नहीं मनी जिसके फलस्वरुप आज यह घटना घटित हो गई। अगर बिजली कर्मचारी पहले ही बिजली केबल को खंभे पर टांग देते तो आज हमारे साथ यहां बड़ी घटना नहीं होती। गांव में इसी तरह केवल जगह-जगह लटक रही है किसी दिन इससे बड़ा भी हादसा हो सकता है।