Let’s travel together.

घर में थे 8 सदस्य,आंधी तूफ़ान में विशाल पेड़ घर पर गिरा,सभी सुरक्षित

0 168

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले दीवानगंज के पास जमुनिया खिड़िया में रात्रि के समय भारी भरकम पेड़ टूट कर घर पर गिर गया, बाल बाल बचे घर में सो रहे लोग।
देर रात चले आंधी-तूफान व बारिश के कारण कई जगहों में पेड़ अथवा टहनी टूट कर गिर गयी। इस क्रम में रायसेन जिले के सांची विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत जमुनिया पंचायत के गांव जमुनिया खिड़िया गांव में मंगलवार बुधवार की दरमियानी देर रात्रि में तेज हवा के साथ बारिश हुई। इस दौरान भारी भरकम नीम का पुराना पेड़ टूट कर गोपाल सिंह अहिरवार के कच्चे घर पर गिर गया। जिससे घर का आगे का हिस्सा पूरी तरह टूट गया, यह तो गनीमत रही की घर के 8 लोग घर के पीछे वाले हिस्से में सो रहे थे नहीं तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। वही इस संबंध में पटवारी को भी सूचना दी गई मगर मौके पर कोई भी अधिकारी कर्मचारी नहीं पहुचां ,पीड़ित परिवार अब शासन प्रशासन से मुआवजे की आस लगाए बैठा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने महाविद्यालय परिसर में किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश     |     वनरक्षक पर गंभीर आरोप: सरकारी वाहन से युवक को मारी टक्कर मारपीट और झूठे प्रकरण की शिकायत     |     न्यायाधीश,अधिवक्ताओं सहित 40 नागरिकों ने किया रक्तदान     |     शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में स्तनपान जागरूकता सप्ताह का आयोजन       |     ऊमरीकलां में अवैध आरामशीनों पर वन विभाग का छापा, 03 मशीनें जब्त, 3 लोगों पर वन अपराध दर्ज       |     वरिष्ठ फिल्म-टीवी अभिनेत्री मीनू सिंह का 75वाँ जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया     |     भाजपा की जिला स्तरीय बृहद बैठक 9 अगस्त को भगवती गार्डन  में  आयोजित      |     प्रफुल्लचन्द्र राय ने भारतीय रसायन शास्त्र को समृद्धशाली किया : डा. निघोजकर     |     सेवा भारती के सिलाई-मेहंदी केंद्र का पदाधिकारियों ने किया अवलोकन     |     दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नहीं, 5 दिनों से मरीज परेशान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811