Let’s travel together.

बहू पर गंदी नजर रखता था ससुर, बेटे ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर कर दी हत्या

0 112

हमारे समाज में हर रिश्ते की एक मर्यादा तय की गई है. परिवार में कोई भी रिश्ता हो, चाहें फिर वह सास और दामाद का हो या फिर एक बहू और ससुर का. लेकिन कई बार ऐसे मामले सामने आते हैं जहां लोग रिश्तों की मर्यादा तार-तार कर देते हैं और फिर घर में छिड़ जाती है महाभारत. एक ऐसा ही मामला सामने आया राजस्थान के उदयपुर से जहां अपनी बहू पर बुरी नजर रखना एक ससुर को इतना भारी पड़ गया की उसे अपनी जान गंवानी पड़ी.

राजस्थान के उदयपुर में एक बेटे ने अपने पिता को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया. पिता ने जब बहू के साथ अश्लील हरकतें की तो बेटा आवेश में आ गया और अपने पिता पर लट्ठ से ताबड़तोड़ वार किए जिससे पिता की मौत हो गई. घटना के बाद आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. घटना उदयपुर के बेकरिया थाना क्षेत्र के बेड़ादर गांव की है.

बहू के साथ अश्लील हरकतें करता था मृतक

यहां पर पिता रावताराम ने अपनी बहू के साथ अश्लील हरकतें की तो बेटा दिनेश आवेश में आ गया. उसने पिता को लट्ठ से इस तरह पीटा की रावता राम की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं हत्या के बाद आरोपी दिनेश मौके से फरार हो गया. लेकिन पुलिस ने आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया. जैसे ही घटना की जानकारी आसपास के क्षेत्र में फैली तो अफरा-तफरी मच गई. मौके पर ग्रामीणों की भी भारी भीड़ जमा हो गई. ग्रामीणों की सूचना पर बेकरिया थानाधिकारी धनपत सिंह मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है. वहीं पुलिस मृतक के परिजनों से पूछताछ कर रही है और मौके से सबूत भी जुटा रही है.

घर से 100 मीटर दूर रहता था मृतक

थानाधिकारी धनपत सिंह ने बताया की आरोपी दिनेश ने पुलिस पूछताछ में बताया की उसका पिता रावताराम उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ करता था. पिता को उसने दो बार अलग-अलग समय में लट्ठ से मारा भी था और जब दो दिन पहले उसकी पत्नी को रोते हुए देखा तो पत्नी ने ससुर की अश्लील हरकते करने की बात बताई. आरोपी ने पूछताछ में बताया कि सोमवार को भी उसने पिता के साथ मारपीट की और फिर मंगलवार शाम को शराब पीकर फिर से लट्ठ से सिर पर वार किया जिससे शरीर से खून बहा और मौत हो गई. पिता वन विभाग में प्राइवेट चौकीदारी का काम करता था और आरोपी दिनेश मजदूरी का काम करता था. पिता बेटे के घर से 100 मीटर की दूरी पर रहता था. पिता सिर्फ बेटे के घर पर खाना खाने आता था.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

डरे-सहमे भटक रहे 13 वर्षीय बालक को पुलिस ने परिजनों से मिलाया     |     पंचायत भवन पलोहा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजित     |     सरकारी जमीन पर कब्जे का खामियाजा,15–20 परिवार तीन माह से जलभराव में रहने को मजबूर     |     संदिग्ध हड्डियों से भरा ट्रक पुलिस ने पकड़ा, बजरंग दल ने जांच की मांग, विदिशा से भोपाल जा रहा था ट्रक     |     नरखेड़ा में आज से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा, भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ     |     महालक्ष्मी व्रत पर महिलाओं ने की पूजा-अर्चना, मिट्टी के हाथी पर विराजमान महालक्ष्मी की प्रतिमाओं की हुई पूजा     |     पुलिया के नीचे जा गिरा ईंटों से भरा 407 वाहन, बाल-बाल बचा चालक     |     12 घंटे के भीतर अपहरण की कड़ी सुलझी,रायपुर से मिर्जापुर तक पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 03 आरोपी हिरासत में     |     स्वच्छता ही स्वस्थ और सशक्त समाज की बुनियाद-नितिन अग्रवाल      |     ग्राम पंचायत धरसींवा में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के तहत औऱ ग्राम सभा एवं  सम्मान समारोह का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811