Let’s travel together.

संस्कार केंद्र शिक्षिकाओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग प्रारंभ

0 135

संस्कार शब्द का मूल अर्थ है, शुद्धीकरण है- सोलंकी

रायसेन। सेवा भारती द्वारा संचालित रायसेन एवं विदिशा जिले के संस्कार केंद्रों की शिक्षिकाओं का दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। बारला हाउस के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मध्य भारत प्रांत के संगठन मंत्री सुरेन्द्र सोलंकी ने कहा संस्कार शब्द का मूल अर्थ है, शुद्धीकरण है। जो शुद्ध होगा, अनमोल होगा।संस्कार का उद्देश्य बच्चों में धर्म ,राष्ट्र और समाज के प्रति नैतिक मूल्यों का जन्म देना है।

संस्कार केंद्रों में होने वाली विभिन्न गतिविधियों के बारे में कैलाश कुशवाह सेवा भारती ग्वालियर के समन्वयक ने विस्तार से बताया। बी एस किरार अध्यक्ष बरेली ने व्यक्तित्व विकास के बारे मे प्रकाश डाला। विदिशा विभाग समन्वयक राजेश भार्गव ने कहा संस्कार बच्चों की आत्मा में बचपन में ही नैतिकता और आचार-विचार का बीज बोने जैसा है, ताकि इन मूल्यों का पालन करना जीवन का हिस्सा बन जाए और जीवन भर उसके साथ रहे। रंजीत ध्रुवे ने खेल गतिविधियां कराई। इस आवासीय प्रशिक्षण में 65 से अधिक शिक्षिकाओं के अलावा सेवा भारती के पदाधिकारी भाग ले रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

निर्जला व्रत रखने वाली बालिका की फुलेरा विसर्जन करते समय नदी में डूबने से दर्दनाक मौत     |     कर्क रेखा से हलाली डैम तक उमड़ा सैलानियों का सैलाब, झरने और ब्लू वाटर ने मोहा मन     |     बारिश में दलदल बना सत्ती-केमखेड़ी मार्ग, छह गांवों के ग्रामीण बेहाल     |     सीहोर की नन्ही प्रतिभा ने रचा इतिहास: ढाई साल की वान्या सचदेव का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज     |     वायरल वीडियो ::ना आपकी गारंटी, ना मेरी. सीहोर में मंच से मंत्री करण सिंह वर्मा ने कलेक्टर से की मजेदार चुटकी, वीडियो वायरल     |     कोयकतोड़ गौंडवाना महासभा का पांचवे  दिन भी धरना प्रदर्शन जारी, 17 सितंबर को बड़े आंदोलन की तैयारी     |     सर्वतोभद्र जिनालय निर्माण में 1008 महिलाएं देंगी दान     |     बेगमगंज में किसानों की समस्याओं को लेकर बड़ी ट्रेक्टर रैली के साथ हजारों कांग्रेसियों ने किया जंगी आंदोलन     |     हरतालिका तीज पर गौर तो श्रीगणेश उत्सव पर हुई विशेष पूजा -अर्चना ओर स्थापना     |     पहले पेट्रोल डलवाया, फिर चाकू दिखाकर लूटे 10 हजार; भोपाल में पकड़े गए चार आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811