Let’s travel together.

टक्कर के बाद ट्रकों में लगी आग, चार लोग जिंदा जले, कटर से ट्रक काटकर निकाले शव..

0 84

रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में दो ट्रकों में आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हुई है। आपको बता दें कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ट्रकों में आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई थी और आग पर काबू पाया जा सका, यह घटना चोरहटा थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि एक ट्रक प्रयागराज से सतना की तरफ जा रहा था और दूसरा रीवा से प्रयागराज की तरफ जा रहा था।

सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर तीन फायर ब्रिगेड गाड़ियों को बुलाया गया और दो क्रेन मशीन की मदद से चार लोगों के शव निकाले गए हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है, तीन लोगों की पहचान हो गई है। एक व्यक्ति की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

दोनों ट्रक में इतनी जोरदार टक्कर हुई थी कि करीब 2 घंटे में एक लाश बाहर निकाली जा सकी ,आपको बता दें कि इस हादसे में सविता, चेतन और संतोष की मौत हो गई है। फिलहाल एक व्यक्ति की पहचान नहीं हुई है वहीं पूरे मामले की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ई-टोकन खाद वितरण प्रणाली बंद करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर किसानों ने सौंपा ज्ञापन     |     पुरानी रंजिश में तलवार से प्राणघातक हमला, तीन घायल; एक सागर रेफर     |     गीदगढ़ में विद्युत शिविर: 46 आवेदनों का मौके पर निराकरण, 12 नए बिजली कनेक्शन जारी     |     अपर मुख्य सचिव ने जिले के ग्राम तिजालपुर में नेपियर ग्रास खेती का किया निरीक्षण     |     मानसून की बेरुखी से संकट में धान की खेती, 50 गांवों के किसान परेशान     |     सरकारी जमीन पर कब्जे का खामियाजा,15–20 परिवार 10 दिनों से पानी में चलने को मजबूर     |     बालमपुर घाटी की सुरक्षा व्यवस्था ध्वस्त, टूटी रेलिंग बनी बड़े हादसे का इंतजार     |     सीमा चौहान बनी बीजेपी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष     |     अतिथि विद्वान महासंघ नें मंत्री,मुख्यमंत्री एवं मजदूर संघ का किया धन्यवाद     |     कुंबरगढ़ स्थित प्राचीन चतुर्भुजी मंदिर  की बावड़ी में दी बच्चो की मौत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811