मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
अपर मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल द्वारा रायसेन जिले के तिजालपुर गांव का भ्रमण किया गया। इस दौरान कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा, आरसीएस समिति एवं किसान उपस्थित रहे। अपर मुख्य सचिव द्वारा सलामतपुर समिति के mou के तहत नेपियर ग्रास की इकॉनमी उनकी उपज आदि विषयों पर किसानो से स्वयं चर्चा की गई। उन्होंने किसानो के अनुभव, इस फसल से होने वाले लाभ के बारे में चर्चा की। उन्होंने किसानों से कहा कि पारंपरिक फसल की जगह नगदी या उद्यानिकी फसलों को लगाने से किसानों की आमदनी में कई गुना वृद्धि हो सकती है।