Let’s travel together.

उद्धव ठाकरे के दो सांसदों ने किया CM एकनाथ शिंदे से संपर्क, NDA में होना चाहते हैं शामिल

0 87

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे घोषित होने के बाद शिवसेना (UBT) के प्रमुख उद्धव ठाकरे की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. पहले उनकी सीटें 2019 के मुकाबल कम हुईं तो वहीं अब उनके दो नवविर्वाचित सांसदों ने महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे से संपर्क किया है. उन्होंने एनडीए में शामिल होने की इच्छा जताई है. शिवसेना शिंदे गुट ने इसका दावा किया है.

शिवसेना शिंदे गुट के नेता और नवनिर्वाचित सांसद नरेश महस्के ने कहा है कि शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) से चुनकर आए दो नव निर्वाचित सांसदों ने एकनाथ शिंदे से संपर्क किया है. वह एनडीए और शिवसेना शिंदे के साथ आना चाहते हैं. शिंदे गुट का दावा है कि उद्धव गुट के 2 सांसद संपर्क में है और 4 और सांसद लाइन में हैं, जो जल्द ही शिंदे गुट से संपर्क करने वाले हैं.

नरेश म्हस्के के इस बयान से यूबीटी गुट में हड़कंप मच गया है. फिलहाल उद्धव गुटा का कोई भी नेता इस पर बात करने को तैयार नहीं हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम मंदिर: ‘चढ़ावा चोरी कांड’ से उपजे चार नरेटिव ! -अजय बोकिल      |     उत्कृष्ट विद्यालय गैरतगंज में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित     |     स्व.बाबूलाल गौर महाविद्यालय में आयोजित ‘पर्यटन और होटल प्रबंधन में रोज़गार अवसर ‘विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित     |     भोपाल में फायर सेफ्टी पर सख्ती, 10 हाईराइज इमारतों और 39 कोचिंग संस्थानों को नोटिस     |     सांची विधायक के निवास के पास जनता परेशान, पुलिया की मांग को लेकर नागरिकों ने नपा अध्यक्ष के सामने जताई नाराजगी     |     गोंडवाना की वीरांगना महारानी दुर्गावती मडावी का बलिदान दिवस श्रद्धा एवं गौरव के साथ मनाया गया     |     विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम लला प्रतिष्ठा एवं हनुमत पुनः प्रतिष्ठा     |     साइबर अपराधों पर रोक के लिए पुलिस का बड़ा जागरूकता अभियान शुरू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811