Let’s travel together.

बिहार: भागलपुर में NH-80 पर हादसा, पैदल जा रहे युवक को स्कॉर्पियो ने कुचला, गाड़ी पर सवार थे थानेदार

0 52

बिहार के भागलपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां एनएच 80 पर घोघा के समीप सड़क किनारे पैदल चल रहे एक युवक को स्कार्पियो ने रौंद दिया. इस हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के बाद आक्रोशित घरवालों ने सड़क जाम कर जमकर हंगामा किया. स्कार्पियो में थानेदार और चालक बैठे थे. मृतक की पहचान बालेश्वर कुमार के पुत्र अमित कुमार के रूप में की गई है.

अमित कुमार पैदल घोंघा एनएच 80 पर जा रहे थे. तभी एक स्कॉर्पियो ने धक्का मार दिया. स्कॉर्पियो पर थानेदार और ड्राइवर सवार थे. घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और परिजनों को सूचना दी, थोड़ी देर बाद मौके पर पहुंचे घरवालों ने दहाड़ मारकर रोना शुरू कर दिया और पुलिस के खिलाफ उनका गुस्सा फूटने लगा.

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटनास्थल पर घोघा थाने के पुलिसकर्मी भी पहुंचे और बहुत मुश्किल से लोगों को समझाने के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर किसी तरह पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर लाया. पोस्टमार्टम के बाद परिजन मृतक के शव को घोघा लेकर पहुंचे और एनएच 80 पर रखकर भागलपुर कहलगांव मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, परिजन मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा कर रहे थे.

घरवालों ने लगाया आरोप

परिजनों की मांग है कि उन्हें 7 लाख मुआवजा पुलिस की ओर से दिया जाए. मृतक मजदूरी कर घर का भरण पोषण करता था. पुलिस की लापरवाही से उसकी जान गई, इसलिए मुआवजा देना ही होगा. मृतक के बड़े भाई अजय कुमार ने बताया कि घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है. लेकिन पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी डिलीट कर दिया है. परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने पोस्टमार्टम से पहले आश्वासन दिया कि 7 लाख देंगे, लेकिन पोस्टमार्टम होने के बाद पुलिस अब एक डेढ़ लाख रुपए दे रही है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्व-जनगणना अभियान तेज, कलेक्टर ने किया जमीनी निरीक्षण     |     सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल में ‘समर डे सेलिब्रेशन’ का आयोजन: शार्क टैंक थीम पर बच्चों ने दिखाए वर्किंग मॉडल     |     राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों को लेकर कोर कमेटी की बैठक, जिम्मेदारियों का हुआ वितरण     |     पांडुलिपियों कल के संरक्षण हेतु प्रयास प्रारंभ, कमेठी गठित     |     पत्रकार म्यूजिकल ग्रुप की भव्य संगीत संध्या 1 मई को      |     कुंबरगढ़ तालाब के पीछे मिला अज्ञात शव      |     सेवा सुगंधम संस्था ने कराया गरीब कन्या का विवाह     |     प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ धरना प्रदर्शन 30 अप्रैल को     |     ग्रामीणों ने सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन पड़रिया खुर्द में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा मुक्तिधाम अधूरा फर्जी बिलों से लाखों की निकासी     |     ढाई साल से अधूरा ओवरब्रिज, हर 15 मिनट में बंद होते फाटक     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811