Let’s travel together.

अब बिजली मीटर से छेड़छाड़ करने वालों को तीन साल की होगी सजा

0 92

जबलपुर । बिजली मीटर से छेड़छाड़ करने वालों को यह करतूत भारी पड़ सकती है । इसकी वजह यह है क‍ि इस मामलें में 3 साल की सजा भी हो सकती है । विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 136 के तहत यह कार्रवाई की जाएगी । बिजली मीटर से छेड़छाड़ करने पर 3 साल की सजा अथवा 10 हजार रुपये का जुर्माना या दोनों सजाओं से दंंडित करने का प्रवि‍धान है।

लाइनों और सामग्री की चाेरी का अपराध माना जाएगा

 

बिजली कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 136 में यह प्रवि‍धान है कि लाइसेंसधारी या मकान मालिक की सहमति के बिना कोई इलेक्ट्रिक लाइन, सामग्री या मीटर को हटाता या ले जाता है या अन्‍यत्र जगह लगाता है, तो इसे बिजली लाइनों और सामग्री की चाेरी का अपराध माना जाएगा। वित्‍तीय वर्ष में 1,21,455 कनेक्‍शनों की जांच की गई थी, जिसके चलते 29,833 पंचनामे बनाए गए। कुल शुल्‍क 5,589.20 लाख लगाया गया, जिसमें से 3,024.33 लाख की वसूली भी की जा चुकी है ।

 

शिकायत हो तो डायल करें टोल फ्री नंबर 1912

मध्‍य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक श्री अनय द्विवेदी ने उपभोक्‍ताओं से अपील की है कि यदि किसी उपभोक्‍ता को मीटर से संबंधित या उसकी रीडिंग, बिलिंग एवं बिजली सप्‍लाई बाधित होने जैसी कोई शिकायत हो तो वे तुरंत, कंपनी के उपभोक्‍ता सेवा केंद्र टोल फ्री नंबर 1912 या फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, व्‍हाट्सएप, ट्वि‍टर और स्‍मार्ट बिजली एप के माध्‍यम से भी कर सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आस्था और विकास का अनूठा संगम: विधायक अनुज शर्मा ने खपरी में किया ₹20 लाख के रंगमंच शेड का भूमिपूजन     |     दो दर्जन से अधिक स्थानों पर विराजीं मां जगदंबे, जयकारों से गूंजा दीवानगंज क्षेत्र     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर भूसे से भरी ट्रॉली पलटी, बड़ा हादसा टला     |     रायसेन के डॉ. दीपक गुप्ता को भोपाल में राष्ट्रीय सम्मान, सरकारी क्षेत्र में एंडोस्कोपिक सेवाओं में योगदान के लिए मिला विशिष्ट पुरस्कार     |     श्रेष्ठ जन क्रोध का उपयोग समाज की रक्षा ,सुरक्षा के लिए करते हैं- देवेंद्र रावत     |     रायसेन में पार्किंग विवाद ने पकड़ा तूल: PHE कर्मचारी से मारपीट, गाड़ी चढ़ाने का प्रयास; आक्रोशित रहवासियों ने किया चक्काजाम     |     अनेक पंडालों मे विधिविधान से विराजमान हुई मां दुर्गा     |     बिजली समस्या को लेकर बिजली दफ्तर पर किसानों ने किया प्रदर्शन अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भोजपुर में किया प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण का शुभारंभ     |     रायसेन जिले भर में सैकड़ो स्थान पर घट स्थापना के साथ विराजी मां जगदंबे      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811