Let’s travel together.

रायसेन में बेलगाम हुई कानून व्यवस्था..!!कही मेडिकल संचालक से लूट तो कही घर के सामने खड़ी कार में लगा दी आग

0 988

रायसेन- शांति के टापू कहे जाने में मप्र के दिल रायसेन जिला मुख्यालय में इन दिनों कानून व्यवस्था चरमरा गई है। रायसेन कोतवाली क्षेत्र में रोजाना बढ़ती चोरी की घटनाओं से परेशान आम नागरिक अब लूट और जुए सट्टे सहित अन्य प्रकार के अपराधों से त्रस्त हैं। बीती रात रायसेन के प्रतिष्ठित मेडिकल संचालक के साथ हुई लूट की बारदात ओर नगर की पाश कालोनी हाउसिंग बोर्ड कालोनी में घर के सामने खड़ी नई स्विफ़्ट कार में आग लगने की घटना से सनसनी का माहौल है। आरोप है कि अज्ञात लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया ओर मौका पाकर फरार हो गए।
वही रायसेन में मेडिकल व्यापारी के साथ लूट की वारदात हो गई। रात में शॉप बंद कर घर लौटते समय तीन बदमाश 35 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए। व्यापारी दीवान सिंह गौर ने बताया कि मंगलवार रात मेडिकल शॉप बंद कर अपने गांव जा रहा था। रतनपुर से जैसे ही भीतर घुसा रास्ते में पत्थर रखे हुए थे। साइड से कार को निकालने की कोशिश की तो पहिया गड्‌ढे में चला गया और कार बंद हो गई।इसी दौरान अचानक ने तीन बदमाश आए और मुझ पर हमला कर दिया। हमले में कार के आगे का कांच टूटकर बिखर गया। मैं कुछ समझ पता इसके पहले वे साइड की सीट पर रखा पैसों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। बैग में 35 हजार रुपए रखे थे। घटना के बाद व्यापारी यहां से वापस रायसेन पहुंचा और अज्ञात लुटेरों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया। बुधवार को एएसपी अमृत मीणा, एसडीओपी आदित्य भावसार, थाना प्रभारी आशीष सप्रे टीम और व्यापारी के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घटना रीक्रिऐशन भी किया।

दअरसल जिला मुख्यालय पर पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियो का डर रायसेन कोतवाली के स्थानीय आलमे को नही है या फिर जिले के एसपी का कोरोना पॉजिटिव होने पर स्थानीय पुलिस की यह लापरवाही दिख रही हैं। खैर दोनो मामलों में कोतवाली पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं लेकिन आम लोगो के जहन में यही सवाल हैं कि आखिर जिला मुख्यालय पर अपराधियो के जब इतने होशले बुलन्द हैं तो आखिर जिले के दूरस्थ इलाको का हाल क्या होगा। क्षेत्र के लोगो ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी एवं जिले के एसपी सहित आईजी डीआईजी से जिले में कानून व्यवस्था सुधारने की मांग की हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दानवीर दाऊ पोषण लाल चंद्रवंशी की भव्य स्मृति स्मारक का विधायक अनुज शर्मा ने किया लोकार्पण     |     अमित शाह आज रात भोपाल पहुंचेंगे, 3 अक्टूबर को 35 हजार से ज्यादा गोपालकों के सम्मेलन में होंगे शामिल     |     स्व. परसराम भारद्वाज जी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया श्रद्धापूर्वक स्मरण     |     सबसे बड़े पत्रकार तो आदि तीर्थंकर ऋषभ देव थे जिन्होंने हर प्राणी का कल्याण किया     |     व्यावसायिक शिक्षा से रोजगार के अवसरों की राह समझने भोपाल पहुंचे पीएमश्री स्कूल सेमरा के विद्यार्थी     |     पितृ मोक्ष के लिए 4 अक्टूबर से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा     |     पानी में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सूने मकान में चोरी करने घुसे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया     |     युवती से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल, बरेली थाने का वीडियो भी सामने आया; पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के आरोप     |     वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर, उनका सम्मान हमारी नैतिक जिम्मेदारी : डॉ. प्रभुराम चौधरी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811