Let’s travel together.

मुंबई की महिला डाक्टर से फेसबुक पर दोस्ती कर दुष्कर्म करने वाला आदिल गिरफ्तार

0 69

उज्जैन। मुंबई निवासी एक महिला डाक्टर से फेसबुक पर दोस्ती कर शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया, जिसमें दो बार गर्भवती भी हुई। शादी की बात आई तो पीड़िता को आरोपित ने भगा दिया। एक वर्ष से थाने का चक्कर लगाने के बाद जिले की पुलिस ने एक जनवरी को प्रकरण दर्ज किया।

आरोपित को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई निवासी महिला चिकित्सक से जिले के नागदा जंक्शन के पाल्यारोड निवासी आदिल पुत्र रफीक खान ने फेसबुक पर दोस्ती की। इसके चलते महिला को आरोपित ने नागदा बुलाया। शादी का झांसा देकर कन्याशाला चौराहे स्थित राज पैलेस में रुकवाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

लगातार संबंध चलते रहे, इसके चलते दो बार महिला ने गर्भपात करवाया। नागदा मंडी थाना प्रभारी नलिन बुधौलिया ने महिला की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म व भ्रूण हत्या की धारा में प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। बता दें कि मुंबई निवासी पीड़िता पिछले एक वर्ष से पुलिस थाने के चक्कर लगा रही थी।

पूर्व थाना प्रभारी ने मामला मुंबई का बताकर पल्ला झाड़ लिया था। पीड़िता ने वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत की। लगातार आरोपित के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराने का प्रयास करती रही। आखिरकार पुलिस को प्रकरण दर्ज करना पड़ा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दानवीर दाऊ पोषण लाल चंद्रवंशी की भव्य स्मृति स्मारक का विधायक अनुज शर्मा ने किया लोकार्पण     |     अमित शाह आज रात भोपाल पहुंचेंगे, 3 अक्टूबर को 35 हजार से ज्यादा गोपालकों के सम्मेलन में होंगे शामिल     |     स्व. परसराम भारद्वाज जी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया श्रद्धापूर्वक स्मरण     |     सबसे बड़े पत्रकार तो आदि तीर्थंकर ऋषभ देव थे जिन्होंने हर प्राणी का कल्याण किया     |     व्यावसायिक शिक्षा से रोजगार के अवसरों की राह समझने भोपाल पहुंचे पीएमश्री स्कूल सेमरा के विद्यार्थी     |     पितृ मोक्ष के लिए 4 अक्टूबर से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा     |     पानी में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सूने मकान में चोरी करने घुसे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया     |     युवती से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल, बरेली थाने का वीडियो भी सामने आया; पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के आरोप     |     वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर, उनका सम्मान हमारी नैतिक जिम्मेदारी : डॉ. प्रभुराम चौधरी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811