Let’s travel together.

डीजल से बने पराठे की आखिर क्या है सच्चाई, VIDEO में खुद देख लीजिए

0 60

हाल ही में सोशल मीडिया पर चंडीगढ़ के एक ढाबे का वीडियो खूब वायरल हुआ था. इसमें बबलू नाम के एक शख्स ने दावा किया था कि वह लोगों को वाहनों में उपयोग किए जाने वाले ईंधन डीजल में डीपफ्राई किए हुए पराठे खिलाता है, और वे उसे खूब चाव लेकर खाते भी हैं. इसे एक फूड ब्लॉगर ने एक्स (पहले ट्विटर) पर शेयर किया था, लेकिन लोगों की आलोचनात्मक प्रतिक्रिया आने के बाद वीडियो को फौरन हटा लिया. वायरल हुई क्लिप में बबलू को यह कहते सुना गया कि उसने ‘डीजल पराठा’ बनाया है. अब इस वायरल दावे की सच्चाई भी सामने आ गई है. ढाबे के मालिक का कहना है कि यह दावा फर्जी है और इसे केवल फन के तौर पर फिल्माया गया था.

पूरे मामले पर सफाई देते हुए ढाबा मालिक चन्नी सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान कहते हैं, डीजल पराठे जैसी कोई चीज ही नहीं है. ये तो कॉमनसेंस की बात है कि कोई डीजल में बना पराठा कैसे खा सकता है, और हम न ही ऐसी चीज किसी को सर्व करते हैं.

ब्लॉगर के दिमाग की उपज थी: ढाबा मालिक

ढाबा मालिक ने आगे बताया कि इसे ब्लॉगर द्वारा सिर्फ मनोरंजन के उद्देश्य से बनाया गया था. उनका कहना है कि ब्लॉगर को जब अपनी गलती का अहसास हुआ, तो उसने इसके लिए माफी मांगी.

यहां देखें, ढाबा मालिक का वीडियो

 

‘हम लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ नहीं करते’

ढाबा मालिक ने डीजल में बने खाने के वायरल दावों को खारिज करते हुए यह भरोसा दिलाया कि उनके यहां हेल्दी खाना ही सर्व किया जाता है. उन्होंने कहा, हम किसी की जिंदगी से खिलवाड़ नहीं करते. ढाबे पर केवल खाद्य तेल का ही इस्तेमाल होता है. हम लंगर की आपूर्ति भी करते हैं.अब देखिए वो वीडियो, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर खूब हंगामा मचा था.

डीजल पराठे का वो वीडियो, जिस पर मचा था हंगामा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व पर्यावरण दिवस पर जनजागरण यात्रा सफल, शीतल परिवार ने जताया आभार     |     नशामुक्ति के नारों के बीच ‘शराब एक्सप्रेस’! गांव-गांव बोतल पहुंचाने वाली बुलेरो पर किसकी मेहरबानी?     |     सिर्फ किशोर दा” में गूंजे किशोर कुमार के अमर नगमे     |     इंदौर में 36 घंटे का अखंड संगीत महोत्सव 13 जून से, कलाकारों और विद्यार्थियों का होगा सम्मान     |     प्रीति चौधरी  85 वर्षीय सास चंद्रो देवी को टब में बैठा सर पर रखकर करा रही पवित्र बृज 84 कोस परिक्रमा     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर सैंकड़ो फलदार पौधों का रोपण     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वच्छता का संदेश     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर कुंवरगढ़ में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न     |     अनुज शर्मा की चुनावी सभाओं का दिखा सफल परिणाम, भाजपा प्रत्याशियों की प्रचंड जीत     |     ज़रोदा में सुशासन तिहार चार सौ दस आवेदनों का निराकरण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811