Let’s travel together.

इंडिया गठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस में नहीं शामिल होंगे लालू यादव, नेम प्लेट हटाया गया

0 97

लोकसभा चुनाव के चलते इंडिया गठबंधन आज यानी 11 मई को बिहार में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहा है. जिसमें राष्ट्रीय जनता दल पार्टी के प्रमुख लालू यादव भी पहुंचने वाले थे. लेकिन अब जानकारी के मुताबिक लालू यादव इस कॉन्फ्रेंस में शामिल नहीं होंगे.

जानकारी के अनुसार आयोजन के मंच पर लालू यादव का नेम प्लेट रखा गया था. लेकिन अब मंच से राजद के प्रमुख का नेम प्लेट हटा दिया गया. हालांकि इंडिया गठबंधन की प्रेस कांफ्रेंस में वो क्यों शामिल नहीं हो रहे इसकी वजह अभी नहीं बताई गई है.

लालू यादव को होना था शामिल

आज पटना के एक बड़े होटल में इंडिया गठबंधन ने अपनी एकजुटता दिखाने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई थी. यह आयोजन कांग्रेस की तरफ से किया गया था. कांग्रेस की तरफ से मीडिया को भेजे गए निमंत्रण पत्र में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के अलावा राजद सुप्रीमो लालू यादव का भी नाम लिखा गया था. जबकि आयोजन स्थल पर लालू यादव का नेम प्लेट भी पहुंच गया था. लेकिन ऐन मौके पर लालू ने आने से इंकार कर दिया. आनन फानन में लालू यादव का नेम प्लेट मंच से हटाकर किनारे रख दिया गया है.

खरगे पहुंचे बिहार

इस प्रेस कांफ्रेंस में शामिल होने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पटना पहुंच रहे हैं. प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह कांग्रेस अध्यक्ष के स्वागत में पटना एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं. साथ ही खरगे दोपहर 12:30 बजे बिहार के समस्तीपुर और दोपहर 3 बजे मुजफ्फरपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे.

कब-कब है बिहार में मतदान

बता दें, बिहार की 40 लोकसभा सीटों के लिए राज्य में 7 चरणों में लोकसभा चुनाव होने है. पहले चरण में 19 अप्रैल को बिहार की 4 सीटों पर मतदान हुए, जिसके बाद दूसरे चरण में 26 अप्रैल को पांच सीटों पर मतदान हुए. तीसरे चरण में बिहार में 7 मई को पांच फेज में मतदान हुए थे. जिसके बाद अब बिहार की पांच सीटों पर 13 मई को मतदान होना है. फिर पांचवे चरण में 20 मई को 5 सीटों पर और छठे चरण में 25 मई को 8 सीटों पर मतदान होना है. जिसके बाद अंतिम चरण में भी 1 जून को बिहार की 8 सीटों पर नेताओं का नसीब तय किया जाएगा. जिसके बाद 4 जून को चुनाव के नतीजे सामने आएंगे.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार     |     सड़क दुर्घटना 4 की मौत, एक घायल      |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |     बंदरों के आतंक से  गांवों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग     |     मौसमी बीमारी का बढ़ा प्रकोप, पीएचसी में रोज उमड़ रही मरीजों की भीड़     |     ओवरटेक के दौरान भिड़ीं बुलेट और स्प्लेंडर, एक चालक 5 फीट गहरी खाई में जा गिरा     |     मध्यप्रदेश में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं – उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल     |     ABVP ने चार केंद्रीय पदों में से तीन पर जीत दर्ज की है; उपाध्यक्ष पद निर्दलीय दीपांशु शौकीन ने जीता     |     इंदौर में राहुल गांधी ने युवाओं से किया संवाद, शिक्षा, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं के मुद्दे उठे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811