Let’s travel together.

पीएम मोदी 14 मई को वाराणसी से दाखिल करेंगे नामांकन, 13 मई को काशी में होगा रोड शो

0 67

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी आम चुनाव से पहले 14 मई को वाराणसी लोकसभा क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. सूत्रों के अनुसार नामांकन से पहले 13 मई को पीएम मोदी का काशी में एक भव्य रोड शो का आयोजन किया गया है, जहां वह जनता से बातचीत करेंगे और अपनी उम्मीदवारी के लिए समर्थन जुटाएंगे. बता दें कि पीएम मोदी को फिर से भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है. पीएम मोदी वाराणसी से हैट्रिक लगाने की तैयारी कर रहे हैं.

बता दें कि लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 7 मई से शुरू होगी और 14 मई को समाप्त होगी, जबकि वाराणसी में मतदान 1 जून को अंतिम चरण में होगा. 4 जून को लोकसभा चुनाव का रिजल्ट घोषित किया जाएगा.

कांग्रेस नेता और पार्टी के यूपी प्रमुख अजय राय को वाराणसी निर्वाचन क्षेत्र से पीएम मोदी के खिलाफ खड़ा किया गया है. अजय राय उत्तर प्रदेश की वाराणसी सीट के लिए अपनी तीसरी दावेदारी कर रहे हैं, इससे पहले उन्होंने पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ा था और 2014 और 2019 दोनों आम चुनावों में हार का सामना करना पड़ा था.

दो बार से वाराणसी से सांसद हैं पीएम मोदी

राय के अलावा, स्टैंड-अप कॉमेडियन श्याम रंगीला ने भी पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनावी शुरुआत करने की घोषणा की है. राजस्थान के रहने वाले श्याम रंगीला पीएम मोदी की अनोखी नकल उतारने के लिए मशहूर हैं. रंगीला ने बुधवार, 1 मई को सोशल मीडिया पर लोकसभा 2024 के लिए वाराणसी से अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की है.

बता दें कि पीएम मोदी वाराणसी लोकसभा सीट से दो बार से सांसद हैं. साल 2014 के लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी ने पहली बार वाराणसी से चुनाव लड़ा था और कहा था कि मां गंगा ने उन्हें बुलाया है. उस चुनाव में उन्होंने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार और दिल्ली के वर्तमान सीएम अरविंद केजरीवाल को हराया था.

काशी में 13 मई को पीएम मोदी करेंगे रोड शो

पीएम मोदी को 581,022 वोट मिले थे और मतदान का प्रतिशत 56.37 था. कांग्रेस के उम्मीदवार अजय राय तीसरे नंबर पर रहे थे. उन्हें मात्र 75,614 वोट मिले थे. वहीं, साल 2019 के लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी को 674,664 वोट के साथ 63.62 फीसदी मत मिले थे. उनके वोट प्रतिशत में 7.25 का इजाफा हुआ था. उन्होंने समाजवादी पार्टी की शालिनी यादव को पराजिय किया था. कांग्रेस के अजय राय तीसरे नंबर पर रहे थे. अब बीजेपी ने फिर से उन्हें वाराणसी से उम्मीदवार बनाया है और पीएम मोदी तीसरी बार जीत की हैट्रिक बनाने की तैयारी कर रहे हैं. वह 13 मई को वाराणसी पहुंचेंगे और वहां रोड शो करेंगे.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा नगर मंडल गैरतगंज की कामकाजी बैठक संपन्न     |     बेतवा नदी से कचरा नहीं हटाया गया तो बन सकते हैं बाढ़ जैसे हालात     |     भारत की बेटियों ने जीती चैंपियनशिप, सीएम डॉ. यादव बोले- नया अध्याय लिखेगी यह सफलता     |     प्रीतम लोधी का यू-टर्न: रामबाबू गड़रिया वाले बयान पर जताया खेद, बोले- भावनाएं आहत हुईं तो माफी     |     सामूहिक दुष्कर्म मामले में सिलयारी चौकी प्रभारी निलंबित     |      मथुरा-वृंदावन एवं नैमिषारण्य तीर्थयात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना     |     आरंग कभी प्राचीन जैन मंदिरों का गढ़ रहा है,हजार साल से भी अधिक प्राचीन तीर्थंकर प्रतिमाओं के मुनियों ने किए दर्शन     |     द्वितीय अध्याय ‘काव्य कुंभ’::साहित्य और कला को समर्पित  गरिमामय आयोजन     |     विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर एनएचआईटी द्वारा वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन     |     वैश्विक शांति के लिए सकारात्मक पत्रकारिता समय की आवश्यकता : मधुकर द्विवेदी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811