Let’s travel together.

मां से मिलने जा रहे बेटे को वाहन ने मारी टक्कर,मौत

0 198

-सर्विस रोड पर दौड़ते उधोगो के भारी वाहन बन रहे ग्रामीणो का काल
-एक मिनिट भी सूना नहीं रहता सर्विस रोड
सुरेन्द्र जैन धरसीवा
मात्र दस बारह फीट चौड़े सर्विस रोड का उपयोग सिक्स लाइन के रूप में होने से आये दिन किसी न किसी ग्रामीण की अकाल मृत्यु हो रही है मंगलवार को फिर एक ग्रामीण जो अपनी मां से मिलने जा रहा था उसे वाहन ने जोरदार टक्कर मारी जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक मृतक ओमप्रकाश पटेल निवासी टाडा अपने 9 वर्षीय पुत्र लक्ष्य पटेल के साथ अपने वाइक से मां से मिलने जा रहा था मृतक की मां सांकरा के होटल में काम करती है जैंसे ही मृतक सांकरा तालाब के समीप पहुचा एक वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मारी ओर फरार हो गया घटना में मृतक ओमप्रकाश पटेल के सिर चेहरे में गंभीर चोट आई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई मृतक के 9 वर्षीय पुत्र लक्ष्य पटेल को कहीं कोई चोट तो नहीं आई लेकिन अपनी आंखों के सामने पिता की दर्दनाक मौत देख वह सहम गया ।
सर्विस रोड की साइडों के गड्ढे बने कारण
सांकरा से सिलतरा तक ग्रामीणो की आवाजाही के लिए सिक्स लाइन के बाजू से लगभग दस बारह फीट चौड़ी सर्विस रोड बनी है लेकिन इस सर्विस रोड के दोनो तरफ साइडों में गहरे हरे गड्ढे बारिश में कीचड़ है एक तरफ़ संकीर्ण सर्विस रोड तो दूसरी तरफ सर्विस रोड के दोनो तरफ साइडों में गहरे गड्ढे ओर उसी सर्विस रोड का उयोग उधोगो के वाहनों द्वारा करना हर सेकेंड में वाहनों का गुजरना ग्रामीणो के लिए मौत का कारण बन रहा है
दिनभर सैंकड़ो की संख्या में उधोगो के भारी वाहन सर्विस रोड पर दौड़ते हैं क्योकि सिक्स लाइन पर सांकरा चोक सिलतरा चोक चरोदा मोड़ आदि स्थानों पर कहीं भी न तो सिक्स लाइन पर चढ़ने उतरने की कोई व्यवस्था दी न ही अंडरब्रिज़ बनाये गए ऊपर से सर्विस रोड भी ओधोगिक क्षेत्र के लिहाज से बहुत संकीर्ण बनाया है परिणाम स्वरूप सांकरा से सिलतरा व चरोदा वायपास तक आये दिन कोई न कोई ग्रामीण अपने प्राण गंवा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जातिवार आबादी की गिनती दोधारी तलवार की तरह है ..अजय बोकिल     |     जर्दे का गुटखा नहीं देने पर किसान पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में भोपाल रेफर     |     रक्षाबंधन पर पीएम श्री स्कूल में मेहंदी और राखी मेकिंग प्रतियोगिता     |     नवनिर्मित मंदिर में भगवान शिव-पार्वती परिवार की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न     |     सिलवानी में सहकारी समिति के सेल्समैन की मौत, कार्यगत दबाव के आरोप; निष्पक्ष जांच की मांग     |     महंगाई के खिलाफ जनता की आवाज – 27 अगस्त को कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन     |     सरकारी कर्मचारियों की तरह सहकारी कर्मचारियों को भी मिले सम्मानजनक वेतन-भत्ते और प्रमोशन      |     त्यौहार से ठीक पहले शक्कर कडवी क्यों हुई ?     |     सोमनाथ में रही पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था,30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं पहुंचे एक ही दिन     |     धरसीवा के बरबंदा में जन्मे स्वामी आत्मानंद जी की 37 वी पुण्यतिथि 27 अगस्त को     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811