Let’s travel together.

गांव में हुई महापंचायत, 8 लोगों का बाहर निकाला… आखिर क्यों लिया इतना बड़ा फैसला?

0 83

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के अंतर्गत आने वाले एक गांव में नशाखोरी के खिलाफ लोग खासा जागरुक हैं. देहरादून के खुशहालपुर गांव में नशाखोरी के खिलाफ पंचायत बुलाई गई. पंचायत में गांव के 8 लोगों का हर तरीके से बहिष्कार करने का ऐलान किया गया है. खुशहालपुर गांव के लोगों ने नशा बेचने वालों का बहिष्कार किया है. गांव के लोगों ने समाजिक परिवर्तन नाम की संस्था बनाई है.

इसी संस्था ने सभी ग्राम वासियों के साथ मिलकर नशे के खिलाफ एक महापंचायत की गई, जो लोग 10 साल से ज्यादा के समय से नशे का कारोबार कर रहे थे. उन लोगों का सामूहिक एवं सामाजिक बहिष्कार किया गया हैं. ग्राम वासियों ने उन कारोबारी में 8 कारोबारीयों के नाम चिन्हित किए, जो बड़ी मात्रा में नशे का कारोबार कर रहे थे.

पंचायत ने बताया कि जिन 8 लोगों को बहिष्कार किया है उनके नामनसीम, मेराज, सावेज, शहजाद उर्फ दीना, सद्दाम, मेराज, शबनम, गुलशाना हैं. ये सभी लोग खुशहालपुर के ही रहने वाले हैं.

अच्छे और बुरे काम से ग्रामीण रहेंगे दूर

राजधानी देहरादून और आसपास के इलाकों में नशे का प्रकोप दिन पर दिन बढ़ रहा है. इसके लिए पुलिस प्रशासन ने कई ऑपरेशन भी चलाए हैं. इसके बावजूद अभी भी कई गांव नशे की चपेट में हैं. खुशहालपुर के लोगों ने महापंचायत कर ऐसे सभी लोगों के बहिष्कार के लिए एक शर्त रखी है. महापंचायत में कहा गया कि नशे के कारोबार करने वालों के यहां अच्छे और बुरे काम जैसे की शादी, मृत्यु आदि में कोई भी ग्राम वासी शामिल नहीं होगा.

पुलिस ने कहा कि नशाखोरों पर होगी कार्रवाई

इस मौके पर पर महापंचायत में सामाजिक परिवर्तन संस्था के संयोजक मौलाना मुकर्रम कासमी, अध्यक्ष परवेज अली, उपाध्यक्ष मोहम्मद फैजान, सचिव शाहनवाज खान लोग शामिल रहे. इस मामले में पुलिस अधीक्षक देहरादून ग्रामीण लोकजीत सिंह से ने कहा कि इस तरह के जितने मामले भी आएंगे. पुलिस उसमें जांच करेंगी. जो भी नशे के कारोबार में लिप्त है, उन लोगो पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811