Let’s travel together.

महाराष्ट्र में MLA किरण सरनाईक का परिवार सड़क हादसे का शिकार, 5 लोगों की मौत

0 80

महाराष्ट्र के अकोला जिले में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया. विधान परिषद के सदस्य किरण सरनाईक के परिवार की कार सड़क हादसे का शिकार हो गई. इस हादसे में विधायक किरण सरनाईक के परिवार के सदस्यों समेत पांच लोगों की मौत हो गई. यह हादसा अकोला जिले के पातुर शहर के पास हुआ है. हादसे में किरण सरनाईक के भतीजे रघुवीर सरनाईक की मौत हो हुई. हादसे में घायल लोगों को अकोला के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

ये सड़क हादसा दो कारों के बीच आमने-सामने की टक्कर के कारण हुआ है. कार में किरण सरनाईक के भाई, भतीजे, बेटी और पोती सवार थे. हादसा इतना भीषण था कि दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों का पोस्टमार्टम कराया है. साथ ही घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है. पुलिस ने इस मामले पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मृतकों की हुई पहचान

पुलिस की जांच में पता चला कि वाशिम रोड पर दो कारों के आपस में जोरदार टकराने के बाद यह हादसा हुआ है. इस हादसे में किरण सरनाईक के भतीजे रघुवीर सरनाईक (28) की मौत हो गई है. शिवाजी अमले (उम्र 30), सिद्धार्थ यशवंत इंगले (उम्र 35) और एक नौ महीने के बच्चे सहित पांच लोगों की मौत हो गई है.

ये लोग गंभीर रूप से हुए घायल

इस हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं. इनमें पीयूष देशमुख (उम्र 11), सपना देशमुख और श्रेयस इंगले शामिल हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनका इलाज शुरू हो गया है. हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मदद के लिए दौड़ पड़े. हादसे की सूचना तुरंत एंबुलेंस और पुलिस को दी गई. मौके पर पुलिस के पहुंचने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. मरीजों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बता दें कि सरनाईक ने 2020 में अमरावती विभाग के शिक्षक क्षेत्र का चुनाव लड़ा था. उन्होंने निर्दलीय जीत हासिल की थी. निर्दलीय विधायक से वह अब एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना में शामिल हो गए हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अनैतिक गतिविधियों पर लगेगी लगाम चलेगा कानून का राज – थाना प्रभारी शर्मा     |     सांची में चोरों का गिरोह सक्रिय रात्रि में चोर फरार मोटर साइकिल चढी पुलिस के हत्थे     |     किसानों की समस्याओं को लेकर मुखर हुई कांग्रेस,ट्रैक्टर रैली के साथ धरना प्रदर्शन कर सोंपा ज्ञापन     |     प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है : त्रिपुरा मुख्यमंत्री डॉ. साहा     |     त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा का उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया अभिनंदन     |     कलेक्टर व जिला पंचायत सीईओ धरसीवा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में हुए शामिल     |     मध्यप्रदेश की पाठशालाओं का महासम्मेलन “आओ चलें पाठशाला” ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न     |     आस्था, परंपरा और संस्कृति का संगम है जमुनिया, भैरव बाबा से ठाकुर बाबा तक गूंजती है श्रद्धा     |     इंतजार खत्म, झमाझम बारिश से बदला मौसम, किसानों के चेहरों पर लौटी मुस्कान     |      टंट्या मामा की मूर्ति खंडित करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी कि माँग को लेकर  विधायक आदिवासी समाज संगठन के साथ बैठे धरना प्रदर्शन पर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811