Let’s travel together.

महाराष्ट्र में MLA किरण सरनाईक का परिवार सड़क हादसे का शिकार, 5 लोगों की मौत

0 96

महाराष्ट्र के अकोला जिले में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया. विधान परिषद के सदस्य किरण सरनाईक के परिवार की कार सड़क हादसे का शिकार हो गई. इस हादसे में विधायक किरण सरनाईक के परिवार के सदस्यों समेत पांच लोगों की मौत हो गई. यह हादसा अकोला जिले के पातुर शहर के पास हुआ है. हादसे में किरण सरनाईक के भतीजे रघुवीर सरनाईक की मौत हो हुई. हादसे में घायल लोगों को अकोला के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

ये सड़क हादसा दो कारों के बीच आमने-सामने की टक्कर के कारण हुआ है. कार में किरण सरनाईक के भाई, भतीजे, बेटी और पोती सवार थे. हादसा इतना भीषण था कि दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों का पोस्टमार्टम कराया है. साथ ही घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है. पुलिस ने इस मामले पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मृतकों की हुई पहचान

पुलिस की जांच में पता चला कि वाशिम रोड पर दो कारों के आपस में जोरदार टकराने के बाद यह हादसा हुआ है. इस हादसे में किरण सरनाईक के भतीजे रघुवीर सरनाईक (28) की मौत हो गई है. शिवाजी अमले (उम्र 30), सिद्धार्थ यशवंत इंगले (उम्र 35) और एक नौ महीने के बच्चे सहित पांच लोगों की मौत हो गई है.

ये लोग गंभीर रूप से हुए घायल

इस हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं. इनमें पीयूष देशमुख (उम्र 11), सपना देशमुख और श्रेयस इंगले शामिल हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनका इलाज शुरू हो गया है. हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मदद के लिए दौड़ पड़े. हादसे की सूचना तुरंत एंबुलेंस और पुलिस को दी गई. मौके पर पुलिस के पहुंचने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. मरीजों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बता दें कि सरनाईक ने 2020 में अमरावती विभाग के शिक्षक क्षेत्र का चुनाव लड़ा था. उन्होंने निर्दलीय जीत हासिल की थी. निर्दलीय विधायक से वह अब एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना में शामिल हो गए हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |     अदाकारी को धर्म और इंसानियत को फर्ज समझने वाले नाना पाटेकर-अजय बोकिल     |     रायसेन में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान हंगामा, पुतला छीनने पुलिस-कांग्रेस में छीना-झपटी; वाटर कैनन से खदेड़ा     |     पांचों विधानसभा में बीएलओ कर रहे घर-घर सत्यापन, युवाओं में दिखा जोश     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में डिजिटल पोस्टर प्रतियोगिता, विषय रहा 2047 शिक्षा की परिकल्पना     |     सुल्तानगंज थाना में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्द और सुरक्षा पर जोर     |     हाईवे-18 पर मवेशियों की मौत का सिलसिला जारी, 2 महीने में 40 अधिक पशुओं की मौत     |     जेंडर संवेदीकरण और महिला-बाल सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक     |     बाल रंग प्रतियोगिता में सांदीपनि सांची का शानदार प्रदर्शन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811