Let’s travel together.

शराबी पिता से परेशान होकर छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, केरोसिन डाला और फिर….

0 42

खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में आने वाले बड़वाह में शराबी पिता से परेशान होकर छात्रा ने खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली ,आपको बता दें की छात्रा को परिजन अस्पताल ले गए। इंदौर ले जाते समय रास्ते में लड़की ने दम तोड़ दिया पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा अपने पिता के ज्यादा शराब पीने से परेशान थी। उसने सुसाइड नोट भी लिखा है जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार अपने पिता और बड़वाह पुलिस और शराब कारोबारियों को बताया है अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शराब पीकर पिता मां से करते थे मारपीट ..

खरगोन के बड़वाह के रावत पलासिया की रहने वाली पूजा अपने पिता के ज्यादा शराब पीने से परेशान थी। शराब पीकर पिता मां के साथ मारपीट करते थे। इसी बात से दुखी होकर छात्रा ने आत्महत्या कर ली आपको बता दें की पूजा ने हाल ही में 12वीं की परीक्षा दी थी और उसमें 74 फ़ीसदी अंक हासिल किए थे।

आत्महत्या करने से पहले पूजा ने लिखा सुसाइड नोट 

पूजा ने आत्महत्या करने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा है। जिसमें उसने अपने पिता और बड़वाह पुलिस को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया सुसाइड नोट लिखने के बाद पूजा ने छत पर जाकर अपने ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा ली उसको इलाज के लिए इंदौर ले जाया गया लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। वहीं मृतका की छोटी बहन का कहना है कि मेरे पापा रोज शराब पीते हैं। इसके लिए मेरी बहन पूजा ने पुलिस से भी शिकायत की थी लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की इसी से तंग आकर बहन पूजा ने आत्महत्या की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पहाड़ों पर आग, एक हफ्ते से सुलग रही लपटें, जंगल और खेतों की नरवाई खाक     |     अक्षय तृतीया पर  भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन, 27वें आयोजन में कई जोड़े बंधे वैवाहिक सूत्र में     |     मूल्य पर गेहूं खरीदी में देरी, बड़े किसान परेशान , स्लॉट बुकिंग और लिमिट ने बढ़ाई चिंता     |     भारतीय मजदूर संघ ने 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम  जिला कलेक्टर को सौपा ज्ञापन     |     विवाह आयोजनों पर कड़ी नजर,एक और बाल विवाह रोक     |     विधायक प्रीतम लोधी के भद्दे बोल,भड़का आईपीएस एसोशिएशन     |     गेहूं खरीदी अनिमितताओं को लेकर किसानों मे रोष, किसान जागृति संगठन ने ज्ञापन सौपा     |     भोपाल मार्ग पर टला बड़ा हादसा, शक्ति ट्रेवल्स की बस में लगी आग     |     पीएम श्री स्कूल के छात्रों ने रचा इतिहास, राज साहू और रेशमा खान बने टॉपर     |     अमृत सरोवर बना शराबियों का अड्डा, असामाजिक तत्वों ने तोड़ी पंचायत की कुर्सियां ग्रामीणों में भारी आक्रोश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811