मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
जंगल में मोर नाचा, आपने देखा क्या. नहीं देखा, तो फिर जंगल जाने की जरूरत नहीं है. बस चले आएं रायसेन जिले के सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम नरखेडा गांव में
इस गांव के खेत-खलिहान तक, मोर ही मोर दिखेंगे जी भरकर उन्हें नाचते देखिए, अठखेलियां करते देखिए या फिर कोई और करतब करते देखिए। न कोई पैसा लगेगा और न ही इसके लिए आपको परेशान होने की जरूरत है।
जी हां रायसेन जिले के नरखेडा गांव से लगकर कूल्हाड़िया रेंज में कई मोर हैं। यहां मोर रेंज के आसपास खेत खलियान में घूमते फिरते नजर आते रहते हैं। गांव के ग्रामीण इन मोरो को पकड़ते नहीं है। गांव के घर, गली व खेतों में मोर यूं ही चलते फिरते दिखते हैं। इनकी एक झलक देखने के लिए नर खेड़ा गांव के आसपास के इलाके के लोग भी मोर देखने के लिए यहां आते रहते हैं।
नरखेडा पंचायत सरपंच रामदयाल लोधी बताते हैं कि मोर गांव वासियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाते। अगर थोड़ा बहुत नुकसान होता भी है तो गांव वालों की तरफ से उन्हें कुछ नहीं कहा जाता। नर खेड़ा गांव के आसपास जंगल लगा हुआ है कई मोर हर कभी खेत खलियान में नाचते हुए दिखाई देते हैं। यह पर मोर एक दो नहीं है बल्कि कई सारे मोर खेत खलियान में रात दिन अठखेलियां करते दिखाई देते हैं। मोरो की दिन रात गांव में बहुत सुंदर आवाज गूंजती रहती है।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।