Let’s travel together.

फायरिंग के बाद पहली बार सलमान खान बाहर दिखे, लॉरेंस बिश्नोई ने फिर धमकी दे दी!

0 78

14 अप्रैल को सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर हुई फायरिंग का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि एक बार फिर से मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है. सुपरस्टार सलमान खान को एक बार फिर से धमकी दी गई है. ये धमकी लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से दी गई है. दरअसल आज एक व्यक्ति ने सलमान के घर कैब बुक करके भेजी. ये कैब लॉरेंस बिश्नोई के नाम से बुक की गई थी और इसे गैलेक्सी अपार्टमेंट पर भेजा गया था.

ओला ड्राइवर बुकिंग के हिसाब से सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर पहुंचा और उसने अपनी कार रोकी. ड्राइवर ने वहां मौजूद सिक्योरिटी से कार को लॉरेंस बिश्नोई नाम के शख्स के पास जाने के लिए कहा. क्योंकि इसी नाम से कैब बुक की गई थी. ये बुकिंग लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर सलमान खान के घर से लेकर बांद्रा पुलिस स्टेशन तक की गई थी.

इस कैब की बुकिंग का नाम सुनते ही सलमान खान की सिक्योरिटी ने पुलिस को पूरे मामले के बारे में सूचित किया. जिसके बाद बांद्रा पुलिस ने कैब ड्राइवर से जानकारी ली. मामले की जांच के बाद कैब बुक करने वाले शख्स को गाजियाबाद से गिरफ्तार भी कर लिया गया है. लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर कार बुक करने वाले आरोपी की पहचान 20 साल के रोहित त्यागी के रूप में हुई है. बांद्रा पुलिस गिरफ्तार किए गए शख्स से पूछताछ कर रही है.

बता दें, सलमान खान को आज मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया. फायरिंग के बाद ये पहली बार है जब सलमान खान शहर से बाहर जाने के लिए घर से निकले हैं. एयरपोर्ट पर सलमान खान अपनी टाइट सिक्योरिटी के साथ नजर आए. सुपरस्टार ने पपराजी को देखकर अपना सिर हिलाया और वह तुरंत एयरपोर्ट के अंदर चले गए.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा भारती शिवपुरी ने किया किशोरी विकास पर ऑनलाइन प्रशिक्षण का आयोजन     |     सहकारी समितियों के कर्मचारियों की पीड़ा: “कमीशन आधारित व्यवस्था में कब तक चलेगा परिवार?     |     कृषि रथ को दिखाई हरी झंडी, खरीफ फसलों की उन्नत तकनीकों से किसानों को किया जाएगा जागरूक     |     वट सावित्री अमावस्या पर महिलाओं ने किया विशेष पूजन, अखंड सौभाग्य की मांगी कामना     |     8 दिन में पूरा हुआ जनगणना का प्रथम चरण, उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगणकों व कर्मचारियों का हुआ सम्मान     |     समर कैंप 2026 :टोर के ग्रामीण बच्चों को प्रकृति और पक्षी संरक्षण से जोड़ने की अनूठी पहल     |     वट सावित्री व्रत पर सुहागिन महिलाओं ने की वट वृक्ष की पूजा     |     कुलहड़िया में तेंदुए का हमला, गाय को बनाया शिकार     |     सिर्फ खेती नहीं, प्राकृतिक खेती से बदले खेती का भविष्य,संदेश लेकर गांव-गांव पहुंचा कृषि रथ     |     देवनगर पुलिस की तत्परता ,अपहृत नाबालिग बालिका को 48 घंटे के भीतर सकुशल किया बरामद     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811