Let’s travel together.

तीन घंटे बाद बीजेपी से फिर कांग्रेस में पहुंचे विकास, बोले- मैं तो स्मृति ईरानी से मिलने गया था

0 99

चुनाव से पहले नेताओं का पाला बदलना बड़ी आम बात हो चली है. मगर, चर्चे तब आम से खास हो जाते हैं जब सुबह पार्टी बदलने वाला नेता शाम होने से पहले ही वापसी कर ले. कुछ ऐसा ही मामला यूपी की अमेठी लोकसभा सीट से सामने आया है. बीजेपी प्रत्याशी स्मृति ईरानी के साथ कांग्रेस के राज्य सह-समन्वयक विकास अग्रहरि की एक तस्वीर सामने आई. दावा किया गया कि उन्होंने बीजेपी ज्वाइन कर ली है. मगर, तीन घंटे बाद पूरी तस्वीर पलट गई.

दरअसल, गुरुवार सुबह विकास की केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के साथ एक फोटो सामने आई. इसमें विकास और स्मृति ईरानी के साथ राम दरश मिश्रा भी नजर आ रहे हैं. मिश्रा अमेठी में बीजेपी के जिला अध्यक्ष भी हैं. पार्टी की तरफ से दावा किया गया कि कांग्रेस छोड़कर विकास बीजेपी में आ गए हैं. फोटो में देखा जा सकता है कि बीजेपी जिलाध्यक्ष उन्हें पटका पहना रहे हैं.

कांग्रेस में थे, हैं और रहेंगे: विकास

ये तस्वीर अमेठी में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के घर की है. उन्होंने अमेठी में भी एक घर बना लिया है. पिछले लोकसभा चुनाव में जीतने के बाद उन्होंने ये वादा किया था. फरवरी महीने में ही स्मृति ईरानी ने गृह प्रवेश की पूजा की थी. अमेठी से वो लगातार तीसरी बार चुनाव लड़ रही है.

बीजेपी के दावे के ठीक तीन घंटे बाद कहानी में नया मोड़ आ गया. स्मृति के घर से निकलकर विकास अग्रहरि सीधे दीपक सिंह के घर पहुंच गए. दीपक राहुल गांधी के करीबी माने जाते हैं. वो कांग्रेस से एमएलसी भी रह चुके हैं. दीपक के घर पहुंचने के बाद विकास के बयान ने हंगामा मचा दिया है.

‘पर्सनल काम के लिए स्मृति ईरानी से मिलने गए थे’

विकास ने बताया कि वो कभी बीजेपी में शामिल नहीं हुए. वो तो कांग्रेस में थे, हैं और रहेंगे. जब उनसे पूछा गया कि फोटो में तो आप केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के साथ हैं. इस पर उन्होंने कहा कि पर्सनल काम के लिए स्मृति ईरानी से मिलने गए थे. वहां उन्हें बीजेपी का पटका पहना दिया गया.

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के घर पहुंचने के बाद विकास ने दीपक सिंह को मैसेज कर दिया था. मैसेज में उन्होंने ये बता दिया था कि वो कांग्रेस में ही रहेंगे. उन्होंने जबरन बीजेपी में शामिल कराया जा रहा है. उन्होंने इसके लिए पार्टी के जिला अध्यक्ष राम दरश मिश्रा को जिम्मेदार ठहराया. विकास को इसी महीने कांग्रेस सोशल मीडिया सेल का स्टेट को कॉर्डिनेटर बनाया गया है. वो इससे पहले यूथ कांग्रेस के प्रवक्ता भी रह चुके हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दिव्य चिंतन:: सरकारी स्कूलों में घंटी बज रही है…क्या यह चेतावनी की आख़िरी घंटी है ?-हरीश मिश्र      |     मिशन वन क्लब वन डायलिसिस” के अंतर्गत विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित     |     अनैतिक गतिविधियों पर लगेगी लगाम चलेगा कानून का राज – थाना प्रभारी शर्मा     |     सांची में चोरों का गिरोह सक्रिय रात्रि में चोर फरार मोटर साइकिल चढी पुलिस के हत्थे     |     किसानों की समस्याओं को लेकर मुखर हुई कांग्रेस,ट्रैक्टर रैली के साथ धरना प्रदर्शन कर सोंपा ज्ञापन     |     प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है : त्रिपुरा मुख्यमंत्री डॉ. साहा     |     त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा का उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया अभिनंदन     |     कलेक्टर व जिला पंचायत सीईओ धरसीवा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में हुए शामिल     |     मध्यप्रदेश की पाठशालाओं का महासम्मेलन “आओ चलें पाठशाला” ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न     |     आस्था, परंपरा और संस्कृति का संगम है जमुनिया, भैरव बाबा से ठाकुर बाबा तक गूंजती है श्रद्धा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811