Let’s travel together.

भक्तिभाव के साथ मनाई जा रही श्रीरामभक्त संकट मोचन वीर हनुमान जी की जयंती

0 209

सुरेन्द्र जैन धरसीवां

धरसीवां क्षेत्र में मुख्यालय सहित गांव गांव में आज संकट मोचन श्रीरामभक्त वीर हनुमान जी की जयंती भक्ति भाव के साथ मनाई जा रही है सुबह से ही मंदिरों में हनुमानजी की भक्ति में भक्त लीन हैं जगह जगह शाम को भंडारे की तैयारियां की जा रही हैं।
मुख्यालय धरसीवां में पुलिस थाना के सामने स्थित हनुमान जी के मन्दिर में सुबह से ही विशेष पूजा अर्चना हनुमान चालीसा का पाठ कर भक्त श्रद्धा भक्ति से माथा टेक रहे हैं पुलिस थाना परिसर में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री हनुमत मित्र मंडली के तत्वाधान में पूजन हवन उपरांत महाप्रशादी भोग भंडारा आयोजित किया जा रहा है।
वहीं सांकरा निको गांव में बाजार चोक हनुमान मंदिर,बजरंग चोक हनुमान मंदिर एवं सिलतरा के मंदिरों में हवन पूजन हनुमान चालीसा पाठ किया जा रहा है सांकरा अटल चोक में कुछ स्थानीय व्यापारियों ने मिलकर भंडारे का भी आयोजन रखा है।

बंजारी धाम में उमड़ी भक्ति की भीड़

रायपुर बिलासपुर राजमार्ग किनारे रावाभाटा स्थित मां बंजारी धाम में सुबह से ही हनुमान मंदिर में भक्तों की अपार भीड़ उमड़ रही है भक्त श्रद्धा भक्ति के साथ हनुमान जयंती मना रहे है वहीं हाइवे किनारे बिरगांब में दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर जी मे महाप्रशादी भोग भंडारे का आयोजन किया जा रहा है पूर्व पार्षद करण शर्मा ने बताया कि सुबह से ही हवन पूजन हनुमान चालीसा का पाठ कर भक्त भक्तिभाव के साथ हनुमान जयंती मना रहे हैं ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सम्मेद शिखरजी की पवित्रता के लिए प्रशासन और समाज मिलकर बनाएंगे ठोस कार्ययोजना : मुनि श्री प्रमाण सागर     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर       |     भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रव्यापी आव्हान पर सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी पेंशनर महासंघ  प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर  को सौंपा     |     टांडाखेड़ा से बाबा रामदेवरा के लिए 1200 किमी की पैदल यात्रा रवाना     |     दसाई बस स्टैंड पर शौचालय निर्माण की मांग     |     कांग्रेस में अनुशासनहीनता की कार्रवाई पर बनी विवाद की स्थिति, जिला अध्यक्ष के लेटर पैड पर नोटिस से उठे सवाल     |     ‘दिमागी नक्सल’ नरेटिव बदलने की नई सियासी फिरकी तो नहीं? -अजय बोकिल      |     सियावस हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष बने सचिन नेमा, निर्विरोध निर्वाचन के बाद निकला विजय जुलूस     |     सांदीपनि विद्यालय में नए भवन का निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा, निर्माण में देरी से नाराज छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर में किया धरना-प्रदर्शन     |     अभिभाषक संघ चुनाव:नामांकन के आखिरी दिन अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,सचिव, सहसचिव, सहित अन्य उम्मीदवारों ने नामांकन फार्म जमा किए     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811