Let’s travel together.

लेटेस्ट अपडेट- मध्‍य प्रदेश बोर्ड 10वीं, 12वीं के रिजल्‍ट

0 159

भोपाल।मध्‍य प्रदेश बोर्ड 10वीं, 12वीं के रिजल्‍ट का इंतजार अब जल्‍द ही खत्‍म होने वाला है. परीक्षा में शामिल हुए छात्रों को लंबे समय से अपने एग्‍जाम रिजल्‍ट का इंतजार है. बता दें कि एमपी बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 12 मार्च तक आयोजित की गई हैं, जबकि 10वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से 10 मार्च तक आयोजित की गई हैं. एग्‍जाम के रिजल्‍ट अब कुछ ही समय में रिलीज़ होने वाले हैं. छात्र अपने रोल नंबर की मदद से आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर अपना रिजल्‍ट चेक कर सकेंगे.

 

अभी तक बोर्ड ने रिजल्‍ट डेट और टाइम की जानकारी जारी नहीं की है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो रिजल्‍ट अप्रैल माह में ही जारी होने हैं जिसके लिए डेट और टाइम की घोषणा इसी सप्‍ताह की जाएगी. हालांकि, ऐसी कोई भी जानकारी अभी केवल टेंटेटिव है. बोर्ड अधिकारियों ने यह स्‍पष्‍ट किया है कि अभी तक 10वीं, 12वीं की मार्कशीट जारी करने की डेट फाइनल नहीं की गई है. जल्‍द ही इसके संबंध में कोई नोटिस जारी किया जाएगा.

 

एमपी बोर्ड की रिवाइज्‍़ड मार्किंग स्‍कीम के तहत, 80 नंबर थ्‍योरी पेपर से होंगे जबकि बाकी 20 नंबर प्रैक्टिकल और प्रोजेक्‍ट वर्क के होंगे. बोर्ड ने सभी स्‍कूलों को इंटरनल मार्क्‍स बोर्ड को भेजने की लास्‍ट डेट बढ़ाकर 10 अप्रैल कर दी थी. अब स्‍कूलों द्वारा इंटरनल मार्क्‍स प्राप्‍त होने के बाद, बोर्ड जल्‍द ही फाइनल रिजल्‍ट तैयार करेगा जिसके बाद रिजल्‍ट डेट की घोषणा की जाएगी. रिजल्‍ट चेक करने के लिए छात्रों को mpbse.nic.in पर अपने रोल नंबर की मदद से लॉगिन करना होगा और अपनी सब्‍जेक्‍ट वाइस मार्कशीट डाउनलोड करनी होगी.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |     नवरात्रि पर रायसेन में 100 स्थानों पर सजेंगे माता रानी के पंडाल, 18 फीट की मां काली और 15 फीट की दुर्गा प्रतिमाएं होंगी स्थापित     |     श्री दुर्गा उत्सव के दौरान नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च     |     नर्मदा के आंवली और बोरास घाटों पर पितरों के तर्पण के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु     |     जरौदा जनसुनवाई में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा सौंपा ज्ञापन     |     गोल्डन कैरी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के चार विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयन     |     स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811