Let’s travel together.

समाज में धर्म-जाति से गहरी होती खाई को दूर करना होगा- हुलास साहू

0 205

सुरेन्द्र जैन धरसीवां

छत्तीसगढ़ ग्राम विकास एकता समिति के प्रदेश अध्यक्ष हुलास साहू ने कहा कि जब भी ग्राम सभाओं के जरिये लोगो को स्वशासन के अनुरूप सीधे सत्ता देने की बात की जाती है, तो सरकार में बैठे नेता तथा कुछ बड़बोले छुटभैय्ये नेता कहते है कि लोग तो लड़ेंगे। लोग तो धर्म और जाति के नाम पर विभाजित है, इसलिए लोगो को सत्ता नही दी जा सकती।

इतिहास गवाह है कि जब-जब आजादी की बात की गई, तब-तब सत्ताधारी नेताओं व कुछ लोगो ने जनता के बीच के विभाजनों को कारण बता कर जनता को सत्ता देने से मना कर दिया। इन्ही नेताओं, गाँवो के कुछ लोगों ने ही अपने फायदे के लिए जनता के बीच जाति-धर्म, भेद-भाव आदि विभाजनों का बीज बोकर उन्ही विभाजनों का सहारा लिया और सत्ता की मलाई चाट रहे है। अक्सर सत्ताधारी नेता लोग जनता के बीच के विभाजनों को पाटने के बदले और कुरेदते रहे इस खाई को पाटने के बजाय और विभाजनों के बीज बोते रहे है। और इन्ही विभाजनों को कारण बता कर जनता को सत्ता देने से इनकार करते है और पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने के बजाय विधानसभा में संशोधन कर शिथिल करते आ रहे है।

हमारे नेता, पार्टीयाँ और अफसर हमारे गाँव तथा पूरे छत्तीसगढ़ में जाति-धर्म और भेद-भाव की राजनीति का खेल खेलते आ रहे है और गहरा करते आ रहे है।

इसलिए सबसे पहली हमे अपने विभाजनों को खुद दूर करना होगा। जो सत्ता हम सबको 26 जनवरी 1950 को मिली थी। वो सत्ता अब हमें वापस लेना होगा । इन लोगो उसका दुरुपयोग बहुत किया। हमने जो सत्ता आपको थी, हमे यह भी करना होगा कि अपने समाज के विभाजनों को दूर करने के लिए अभियान चलाने होंगे। इसलिए जरूरी है कि गाँव-गाँव मे ग्राम सभाएं और ग्राम स्वराज सभा शुरू करने होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पत्नी के मायके में रहने से परेशान था युवक? 24 वर्षीय भागीरथ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     बेगमगंज तहसील कार्यालय में घुसा सांड खा गया फाइलें     |     विकसित भारत के संकल्प के साथ निकली सेवा ज्योति कलश यात्रा     |     आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में सामिल हुए नितिन गौरीशंकर अग्रवाल     |     रायपुर के माटीपुत्र स्व. पंकज शर्मा ने अल्पायु में रचा पत्रकारिता का अमर इतिहास     |     गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने गौ सम्मान के राज्य प्रचारक किशन गिरी महाराज पहुंचे तिल्दा     |     आत्मतत्व में डूबे तभी आत्मा से परमात्मा बनने का मार्ग प्रशस्त होगा     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया संजय गांधी अस्पताल परिसर का निरीक्षण     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने नागरिकों से की सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में पहुंचने की अपील     |     एमबीबीएस 2026 बैच के फाउंडेशन कोर्स का शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811