Let’s travel together.

नोएडा में धू-धू कर जला अनाथालय, 16 बच्चों समेत 19 लोग बाल-बाल बचे

0 89

उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित एक अनाथालय में देर रात भीषण आग लग गई. इस दौरान 16 बच्चों समेत 19 लोग अनाथालय के अंदर ही फंस गए. तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. साथ ही साथ अनाथालय के अंदर फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. तब जाकर लोगों की सांस में सांस आई.

घटना सेक्टर-26 के रामकृष्ण अनाथालय की है. जानकारी के मुताबिक, देर रात ढाई बजे आग लगने की सूचना पुलिस को मिली. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमें रामकृष्ण विवेकानंद मिशन ट्रस्ट के अनाथालय में आग लगने की सूचना मिली थी. हम दो गाड़ियों के साथ तुरंत पहुंचे. तब तक वहां फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां भी पहुंच चुकी थीं. आग जी+1 बिल्डिंग के निचले तल के स्टोर में लगी थी. अधिकारी ने बताया कि हमारी टीम ने यहां पहुंचकर आग की स्थिति की जानकारी ली. हमें बताया गया कि बिल्डिंग में 19 लोग हैं. पुलिस के कुछ जवान बिल्डिंग के अंदर गए ताकि वहां फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके.

आग लगने का कारण नहीं लगा पता

फायर ब्रिगेड के कर्मचारी भी अपने काम में जुट गए. आग इतनी भीषण थी कि उसे बुझाने में काफी देर लगी. उधर, पुलिस के जवानों ने सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. पुलिस की मानें तो बिल्डिंग के अंदर फंसे 16 बच्चे चार साल से 12 साल उम्र के थे. सभी बच्चे सुरक्षित बाहर निकाले गए. इनके अलावा तीन केयरटेकर को भी सुरक्षित बाहर निकाला गया. आगजनी कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है. पुलिस ने बताया कि आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल सका है. फिलहाल इस बात की जांच की जा रही है आखिर बिल्डिंग में इतनी भीषण आग कैसे लगी.

गौर सिटी के ढाबे में लगी आग

हाल ही में, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में भी भीषण आग लगने की घटना सामने आई थी. यहां गौर सिटी 4 मूर्ति गोल चक्कर के पास शेर-ए-पंजाब ढाबे में आग लगी गई थी. आग लगते ही पूरा इलाका लपटों से घिर गया. आसमान में काला धुआं छा गया. लोगों ने देखा तो तुरंत घरों से बाहर निकल आए और सूचना फायर ब्रिगेड को दी. जानकारी मिलते ही फायर टीम मौके पर पहुंची. फिर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. इस घटना में लाखों का सामान जलकर खाक हो गया था. बताया गया कि शॉर्ट सर्किट के कारण यह आग लगी थी.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कदंब अभियान को डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन का सहयोग, गड्ढे खोदने वाली मशीन भेंट     |     गणेश उत्सव एवं अनंत चतुर्दशी को लेकर हिन्दू उत्सव समिति की बैठक आयोजित     |     प्रतिबंध के बावजूद बाजार में बिक रही पीओपी की प्रतिमाएं, पर्यावरण और जल प्रदूषण का बढ़ा खतरा     |     बच्चों में सर्दी-जुकाम, हल्का बुखार और सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव जरूरी     |     बाबा रामदेव जी महाराज का जन्म प्रकट दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया     |     41वें चक्रधर समारोह में 14 सितंबर को सजेगी सुरों की महफिल     |     संदिग्धों व असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस की कार्यवाही जारी     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के जन्म दिवस को सेवा पखवाड़ा सेवा संकल्प अभियान के रूप में मनाएगी भाजपा     |     पेट्रोल पंप पर चाकू दिखाकर 10 हजार रुपए लूटे, एक्टिवा से आए थे 4 बदमाश     |     पुलिस और प्रशासन ने मिलकर निकाला पैदल मार्च     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811