Let’s travel together.

कलेक्टर ने 75 प्रतिशत से अधिक मतदान वाले मतदान केन्द्रों के बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

0 86

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

लोकसभा निर्वाचन 2024 में 75 प्रतिशत से अधिक मतदान वाले मतदान केन्द्रों के बीएलओ को सम्मानित किए जाने हेतु कार्यक्रम मानस भवन शिवपुरी में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को सम्मानित किया।
कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बीएलओ की विशेष मेहनत और प्रयासों के फलस्वरूप जिले में बेहतर मतदान हुआ है। सभी ने रूचि लेकर स्वप्रेरणा के साथ मतदाता जागरूकता के लिए उत्कृष्ट कार्य किये है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी वे इसी तरह पूरी लगन और कर्मठता के साथ अपने विभागीय कार्यों को भी करे।
इस मौके पर बीएलओ को मतदान केन्द्रों पर 75 प्रतिशत से अधिक मतदान कराने तथा बूथ स्तर पर मतदाता सूची का सही तरीके से कार्यों को संपन्न करने के लिए प्रशस्ति पत्र दिया गया।
प्रशस्ति पत्र लेने के बाद बीएलओ ने बताया कि डीएम के हाथों सम्मान पाकर वे गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। आगे वे बीएलओ का कार्य और भी अच्छे से करने का प्रयास करते रहेंगे। प्रशस्ति पत्र मिलने से उनका मनोबल ऊंचा हुआ है। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उमराव सिंह मरावी, एडीएम दिनेश चंद्र शुक्ला, तहसीलदार सिद्धार्थ शर्मा सहित अन्य अधिकारीगण एवं बीएलओ मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कदंब अभियान को डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन का सहयोग, गड्ढे खोदने वाली मशीन भेंट     |     गणेश उत्सव एवं अनंत चतुर्दशी को लेकर हिन्दू उत्सव समिति की बैठक आयोजित     |     प्रतिबंध के बावजूद बाजार में बिक रही पीओपी की प्रतिमाएं, पर्यावरण और जल प्रदूषण का बढ़ा खतरा     |     बच्चों में सर्दी-जुकाम, हल्का बुखार और सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव जरूरी     |     बाबा रामदेव जी महाराज का जन्म प्रकट दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया     |     41वें चक्रधर समारोह में 14 सितंबर को सजेगी सुरों की महफिल     |     संदिग्धों व असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस की कार्यवाही जारी     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के जन्म दिवस को सेवा पखवाड़ा सेवा संकल्प अभियान के रूप में मनाएगी भाजपा     |     पेट्रोल पंप पर चाकू दिखाकर 10 हजार रुपए लूटे, एक्टिवा से आए थे 4 बदमाश     |     पुलिस और प्रशासन ने मिलकर निकाला पैदल मार्च     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811