Let’s travel together.

फायर आर्म्स सहित 2 आरोपित पकड़े गए, 2 पिस्टल, 3 कारतूस जब्‍त

0 58

जबलपुर। सेल्स टैक्स ऑफिस के पास से फायर आर्म्स सहित 2 आरोपित पकड़े गए। उनके पास से 2 पिस्टल एवं 3 कारतूस जब्‍त किया गया है। थाना प्रभारी ओमती वीरेन्द्र सिंह पवार ने बताया कि क्राइम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि बाबा उर्फ नीरज सोनकर पिस्टल लेकर सेल्स टैक्स आफिस के सामने खड़ा है। सूचना पर थाना एवं क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश देते हुए मुखबिर के बताए हुलिए के व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया।

पूछताछ के दौरान बाबा उर्फ नीरज सोनकर ने अपना निवास भरतीपुर बताया

नाम पता पूछने पर अपना नाम बाबा उर्फ नीरज सोनकर उम्र 35 वर्ष निवासी शिव पावर्ती मंदिर के पास भरतीपुर बताया जो तलाशी लेने पर कमर में पिस्टल जिसकी मैगजीन में 2 कारतूस लगे खोंसे मिला, आरोपी के कब्जे से पिस्टल एवं 2 कारतूस जत करते हुए, पिस्टल के संबंध में पूछताछ पर आरोपित ने एक अन्य पिस्टल शिवम उर्फ शिवांश गुप्ता को देना बताया। शिवम उर्फ शिवांश गेट नम्बर 4 के पास खड़े होने की जानकारी लगने पर तत्काल गेट नम्बर 4 के पास दबिश देकर शिवम उर्फ शिवांश गुप्ता को पकड़ा गया जो तलाशी लेने पर कमर में एक पिस्टल जिसकी मैगजीन में एक कारतूस लोड खोखे मिले। दोनों आरोपितों के विरुद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

राजस्व अमले के सामने सीमांकन के दौरान पिता-पुत्र पर डंडों से हमला, पीड़ित परिवार पहुंचा एसपी ऑफिस     |     सीबीएसई 12वीं में असफल होने पर छात्र ने दी जान, 24 घंटे बाद दादी ने भी हार्ट अटैक से तोड़ा दम     |     डिजिटल अरेस्ट गैंग के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस, गेट न खुलने पर लगाई सीढ़ी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     चोरी की वारदात नाकाम करने वाले चार पुलिसकर्मी सम्मानित, एसपी ने दिए दो – दो हजार के इनाम     |     राहगीर से मारपीट व सिर पर बीयर फोड़ने के आरोप में दो पुलिसकर्मी समेत छह पर मामला दर्ज     |     खनिज माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, अवैध उत्खनन-परिवहन में 3 डम्पर-2 ट्रैक्टर जब्त     |     राष्ट्रीय कवि की पुण्यतिथि में मुक्ति धाम पर काव्यपाठ     |     चिकलोद सर्किल में लाखों का प्लांटेशन स्वाहा, ज़िम्मेदारों की चुप्पी पर गंभीर सवाल      |     मेरा युवा भारत” के अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर युवाओं ने सरकारी भंडार गृह में समझी सार्वजनिक वितरण प्रणाली की जमीनी व्यवस्था     |     एक दिन की मजदूरी मांगने पर तलवार से हमला,गंभीर अवस्था में मजदूर रेफर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811