Let’s travel together.

गंजबासौदा के भूमाफिया और पत्रकार जफर कुरेशी का शस्त्र लाइसेंस निरस्त

0 508

-बिजली चोरी,बिधुत विभाग के कम्बे,केबल,ट्रांफार्मर चोरी कर उपयोग करने,कूट रचित दस्तावेज बनाकर सरकारी जमीनें हड़पने के आरोप में जेल में बंद है जफर कुरेशी

-कल ही जिला प्रशासन ने जफर के दो वेयरहाउस किये थे ज़मीदोज़

विदिशा। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री उमाशंकर भार्गव ने पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन पर शस्त्र लायसेंसधारी जफर कुरेशी पुत्र श्री सना मोहम्मद कुरेशी निवासी चूडी मोहल्ला बासौदा थाना बासौदा शहर को शस्त्र लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया है।

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री भार्गव के द्वारा जारी आदेश में उल्लेख है कि जफर कुरेशी के विरूद्ध थाना बासौदा शहर में अपराध क्रमांक 147/22 धारा 136 137, 138 मध्यप्रदेश विद्युत अधिनियम एवं धारा 379 भादवि तथा अपराध क्रमांक 160 धारा 420, 467, 468 भादवि के तहत पंजीबद्ध होने के कारण कलेक्ट्रेट कार्यालय से जारी शस्त्र अनुज्ञप्ति क्र0 32/2002 / डीएम विदिशा जिस पर लायसेंसी द्वारा आज दिनांक तक शस्त्र क्रय कर दर्ज नहीं कराया गया है, को भारत का राजपत्र असाधारण, गृह मंत्रालय एवं मध्यप्रदेश शासन गृह विभाग (सी-अनुभाग) का के पत्र के अनुसार तत्काल प्रभाव से निरस्त की जाती है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पहले पत्थर से भाभी की निर्मम हत्या फिर देवर ने पेड़ पर फांसी लगाकर दी जान     |     देहगांव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में रायसेन–राहतगढ़ मार्ग के विरोध में विशाल जनसभा एवं धरना-प्रदर्शन     |     मुनि संघ का भव्य मंगल प्रवेश, जगह-जगह हुआ पाद प्रक्षालन     |     नशाखोरी एवं जुआ गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग     |     नकटी में हुई कथित अवैध कार्रवाई के विरोध में माना थाना घेराव, जिम्मेदार अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग     |     कान्वेंट स्कूल छात्र संघ का शपथ एवं पदभार ग्रहण समारोह     |     बेगमगंज में 16 जुलाई को निकलेगी रथयात्रा      |     चलती ट्रेन से गिरकर युवक की मौत,पुलिस जांच में जुटी     |     हाईवे-18 पर तेज रफ्तार कंटेनर ने 5 गायों को कुचला, चालक फरार     |     पुरानी पुलिस चौकी के सामने जानलेवा गड्ढे में दो महीने में 12 बाइक सवार घायल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811