Let’s travel together.

प्रकृति के संसाधनों को बचाने प्रकृति से करें प्यार- राजेन्द्र सिंह

0 147

– शिवपुरी पहुंची विरासत स्वराज यात्रा

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

हमें यदि प्रकृति के संसाधनों को बचाना है तो प्रकृति से प्यार करना पड़ेगा और प्रकृति को प्यार करने वाली भारतीय आस्था को पुनर्जीवित करना होगा। प्राकृतिक विरासतों जल, जंगल और जमीन के रक्षण, संरक्षण, लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से यह यात्रा शुरू की गई है। इससे देश भर के लोगों में अपनी विरासतों के प्रति सम्मान बढ़ा है। यदि हम अपनी विरासतों को नहीं बचा पाए , तो आने वाली पीढ़ियां हमें माफ नहीं कर पाएंगी । उसके लिए हमें शिक्षा में बड़े बदलाव की जरूरत है। हमें अब प्रकृति के पोषण करने वाली शिक्षा की जरूरत है। उक्त बात भारत में पर्यावरण एवं जल संरक्षण के क्षेत्र में प्रसिद्ध राजेन्द्र सिंह ने 13 अप्रैल को विरासत स्वराज यात्रा उदयपुर से शिवपुरी पहुंचने पर कही।
इस यात्रा का शिवपुरी पहुंचने पर मनीष राजपूत के नेतृत्व में जितेंद्र रघुवंशी जीतू के साथ जल बिरादरी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। ततपश्चात कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आहूत की गई। जिसमें मध्यप्रदेश में काम करने की रूपरेखा बनाई गई। बैठक में यात्रा के साथ पधारे जयेश जोशी , शिवपुरी से अभय प्रताप सिंह चौहान , जनक सिंह रावत , टिंकल झा , जितेंद्र सेन , सन्नी गौर सहित बड़ी संख्या में युवक शामिल हुए। 2001 में रैमन मेगसे से सामुदायिक नेतृत्व के लिए वाटर हार्वेस्टिंग और जल प्रबंधन में सामुदाय आधारित पुरस्कार जीता। वर्ष 2008 में द गार्जियन ने उन्हें 50 लोगों की सूची में शामिल किया, जो ग्रह को बचा सकते थे । वर्ष 2015 में स्टॉकहोम वॉटर पुरुस्कार जीता । यह पुरुस्कार ” पानी के लिए नोबेल पुरस्कार के रूप में जाना जाता है । वर्ष 2016 में यूके स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ जेनोलॉजी द्वारा अहिंसा पुरुस्कार से सम्मानित किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आस्था और विकास का अनूठा संगम: विधायक अनुज शर्मा ने खपरी में किया ₹20 लाख के रंगमंच शेड का भूमिपूजन     |     दो दर्जन से अधिक स्थानों पर विराजीं मां जगदंबे, जयकारों से गूंजा दीवानगंज क्षेत्र     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर भूसे से भरी ट्रॉली पलटी, बड़ा हादसा टला     |     रायसेन के डॉ. दीपक गुप्ता को भोपाल में राष्ट्रीय सम्मान, सरकारी क्षेत्र में एंडोस्कोपिक सेवाओं में योगदान के लिए मिला विशिष्ट पुरस्कार     |     श्रेष्ठ जन क्रोध का उपयोग समाज की रक्षा ,सुरक्षा के लिए करते हैं- देवेंद्र रावत     |     रायसेन में पार्किंग विवाद ने पकड़ा तूल: PHE कर्मचारी से मारपीट, गाड़ी चढ़ाने का प्रयास; आक्रोशित रहवासियों ने किया चक्काजाम     |     अनेक पंडालों मे विधिविधान से विराजमान हुई मां दुर्गा     |     बिजली समस्या को लेकर बिजली दफ्तर पर किसानों ने किया प्रदर्शन अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भोजपुर में किया प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण का शुभारंभ     |     रायसेन जिले भर में सैकड़ो स्थान पर घट स्थापना के साथ विराजी मां जगदंबे      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811