Let’s travel together.

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित किया संविधान गौरव दिवस

0 102

 

प्रभारी मंत्री, जिला भाजपा अध्यक्ष, विधायक ने संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर के जीवन चरित्र पर डाला प्रकाश

संगठन हो तो रायसेन जिला भाजपा संगठन जैसा बोले- प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पवार

सी एल गौर  रायसेन

जिला भाजपा कार्यालय में शनिवार को जिला भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के तत्वाधान संविधान गौरव दिवस का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ जिला प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पवार, जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा, एवं सांची विधायक डॉक्टर प्रभु राम चौधरी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय, पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी, भारत माता एवं बाबा साहब अंबेडकर के छाया चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।


इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज बड़ा खुशी का दिन है कि हम गौरव दिवस मना रहे हैं उन्होंने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी ने संविधान की रचनाकर हमारे देश को भी गौरव दिलाया है हमेशा स्मरण ही रहेगा, निश्चित ही हम उनके बताए गए मार्ग पर चलकर हमारे भारतीय संविधान के प्रति समर्पण भाव के साथ पालन करेंगे।

गौरव दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पवार ने कहा कि हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान है, हमारे देश के संविधान जैसा पूरी दुनिया में किसी भी देश में संविधान नहीं बना है। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान का आप लोग अध्ययन करें और पालन भी करें, संविधान निर्माता हमारे मध्य प्रदेश के महू के ही हैं उनका जन्म महू में हुआ, है हमें गौरव की बात है। विदेश से उन्होंने शिक्षा प्राप्त की और महान बन गए भारत रत्न की उपाधि से विभूषित संविधान निर्माता बाबा साहब के बताएं मार्ग पर आप चलें। प्रभारी मंत्री श्री पवार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि रायसेन जिले का भाजपा संगठन पूरे प्रदेश में सराहनीय कार्य के लिए जाना जा रहा है, मैं यह बात में कभी भी कहता हूं कि संगठन हो तो रायसेन जिला संगठन जैसा।

 

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अभी हाल ही में जिला भाजपा अध्यक्ष बने राकेश शर्मा की कार्यशैली संगठन के प्रति हमेशा सराहनीय रही है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि उनकी बेहतर कार्य शैली है कि वह सभी वर्गों के लोगों को साथ लेकर चलते हैं, जिस प्रकार से श्री शर्मा आपके चहेते नेता हैं, मेरे लिए भी वह लाडले हैं, मैं उनको बहुत प्रेम करता हूं। उन्होंने कहा कि जिला भाजपा संगठन को ऊंचाइयों तक ले जाने में आप सभी का सहयोग जरूरी है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांची विधायक डॉक्टर प्रभु राम चौधरी ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर अनुसूचित जाति के ही नहीं सभी समाजों के लिए वह काम करते थे उनके जीवन चरित्र के बारे में जितना कहा जाए उतना कम ही है उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से बाबा साहब के बताए गए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पवार, जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा, विधायक डॉक्टर प्रभु राम चौधरी, अजय सिंह जाट, सीमा चौहान, जनपद अध्यक्ष अर्चना पोर्ते सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे। इस मौके पर कार्यालय मंत्री जीतू ठाकुर, भाजपा नेता रघुवीर सिंह मीणा, नगर अध्यक्ष आदित्य शर्मा, साचेत मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र बघेल, मीडिया प्रभारी सी एल गौर, सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता राकेश तोमर ने किया एवं आभार प्रदर्शन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष सूरज दोहरे ने किया।

जिला भाजपा कार्यालय आगमन पर प्रभारी मंत्री एवं जिला भाजपा अध्यक्ष का हुआ अभूतपूर्व स्वागत

भाजपा कार्यालय में आयोजित गौरव संविधान दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पवार एवं जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा का मौजूद कार्यकर्ताओं द्वारा गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया। इसके पश्चात जिला भाजपा अध्यक्ष श्री शर्मा के स्वागत का क्रम देर शाम तक चलता रहा। उनके जिला अध्यक्ष बनने से जिले भर के कार्यकर्ताओं में अति उत्साह का वातावरण देखा जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सीमा चौहान बनी बीजेपी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष     |     अतिथि विद्वान महासंघ नें मंत्री,मुख्यमंत्री एवं मजदूर संघ का किया धन्यवाद     |     कुंबरगढ़ स्थित प्राचीन चतुर्भुजी मंदिर  की बावड़ी में दी बच्चो की मौत     |     सहकारी समितियों के प्रबंधक एवं कर्मचारियों की वेतन व्यवस्था बदहाल, आर्थिक संकट गहराया     |     एशबाग डबल मर्डर केस: पुलिस ने जारी की संदिग्धों की तस्वीरें, सूचना देने वाले को ₹50 हजार का इनाम     |     प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन ने शिवराज सिंह चौहान का जताया आभार,भवन बनेगा वृद्धजनों का केंद्र     |     पेंशन हितग्राहियों की समस्याओं के समाधान हेतु पार्षद की पहल     |     चलते ट्रक मे पीछे से जा घुसी मोटरसाइकिल,एक की मौत एक घायल      |     युवक  ईमानदारी की मिसाल बना महंगा मोबाइल संबंधित तक सुरक्षित लौटाया     |     पुराने हाईवे मार्ग पर गड्ढों की रिपेयरिंग का काम शुरू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811