मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के गांव मुस्काबाद और अंबाडी के पहाड़ों पर गुरुवार सुबह आग धधकती हुई नजर आई। आग लगातार जंगल में फैल रही थी सुबह 10 बजे के लगभग रायसेन से फायर ब्रिगेड आई फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया था। लेकिन दोपहर के समय आग फिर से जलने लगी। आग धीरे-धीरे पहाड़ के नीचे और ऊपर फैलती जा रही थी ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। वन कर्मचारी जगदीश जाटव घटनास्थल पर उपस्थित रहा। वन कर्मचारियों जगदीश जाटव ने डिप्टी रेंजर सतीश श्रीवास्तव को आग लगने की सूचना दे दी थी। इसके बाद भी कोई कर्मचारी घटनास्थल पर नहीं पहुंचा। आग धीरे-धीरे किसानों की फसलों के पास आ रही थी। फायर ब्रिगेड को डबल से सूचना दी गई लेकिन फायर ब्रिगेड डबल से नहीं पहुंच पाई। क्योंकि फायर ब्रिगेड पहाड़ पर आग बुझाने में कामयाब नहीं हो पाती। अंबाडी के किसान संतोष अहिरवार ,मनीष अहिरवार ,संजू अहिरवार, पन्नालाल अहिरवार, द्वारा आग बुझाने की कोशिश की गई। ग्रामीणों ने पहाड़ के नीचे तो आग बुझ गई। मगर पहाड़ के ऊपर आग अभी जल रही है। आग लगने से पहाड़ पर लगे हजारों की तादात में छोटे बड़े सागोन , महुआ , तेंदू के पेड़ सहित अन्य कई प्रकार के पेड़ जल गए। आग लगने से लगभग 8 एकड़ में लगे हुए हरे भरे पेड़ जल गए। इसी जगह पर पिछले साल भी आग लग गई थी जिसमें भी हजारों की तादात पेड़ जल गए थे
आग धीरे-धीरे पहाड़ के ऊपर तक पहुंच गई। आग धीरे-धीरे पहाड़ के ऊपर बढ़ती जा रही है अगर आग को काबू नहीं किया गया तो इससे लगे गांव मुस्काबाद, अंबाडी, दीवानगंज और देहरी पूछी के गांव चपेट में आ सकते है।
कस्बा के आसपास के जंगलों में एक सप्ताह से लगातार पहाड़ पर आग लगने की घटना हो रही है पिछले सप्ताह भी कुल्हाड़ीया के जंगल में आग लग गई थी जो सुबह 11 बजे से लेकर रात 8 बजे तक लगती रही। इसको बुझाने के लिए भी फायर ब्रिगेड आई थी मगर आग पहाड़ पर लग रही थी जहां पर फायर ब्रिगेड नहीं पहुंच पाई थी पहाड़ों पर जब आग लगती है तो वहां तक फायर ब्रिगेड नहीं पहुंच पाती है जिससे कई दिनों तक पहाड़ पर आग लगती रहती है।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।