Let’s travel together.

बिग बॉस के घर में नजर आए कार्तिक आर्यन

100

Bigg Boss 16 :बिग बॉस सीजन 16 के नए एपिसोड में काफी कुछ नया देखने को मिला। ताजा एपिसोड में बिग बॉस के घर में बॉलीवुड के शहजादे कार्तिक आर्यन नजर आए। इस दौरान उन्होंने घरवालों के साथ जमकर मस्ती की। घर में एंट्री करने के बाद कार्तिक आर्यन घर की महिला कंटेस्टेंट्स का ऑडिशन लेते हुए नजर आए। सबसे पहले अर्नचा ने ऑडिशन दिया। इस दौरान उन्होंने किचन और एमपी वाला सीन किया। किचन के सीन के दौरान उनके मुंह से भैया निकल गया, जिसके बाद सभी घरवालों की हंसी छूट गई।

फराह खान ने भी कहा कि अब उन्हें बहन का ही रोल मिलेगा। वहीं, टीना दत्ता कार्तिक को मंजुलिका स्टाइल में प्रपोज करती दिखीं। हालांकि, वह इसके ठीक तरह से परफॉर्म नहीं कर सकीं। इसके बाद फराह खान ने सुंबुल को बुलाया और उन्होंने इसे शानदार तरीके से किया। इसके बाद प्रियंका चाहर चौधरी की बारी आई। प्रियंका फिल्म लव आजकल 2020 के डायलॉग के साथ कार्तिक आर्यन के साथ रोमांस करती दिखीं। साथ ही, उन्होंने कार्तिक के साथ डांस भी किया। इसके बाद घर की कैप्टन निमृत कौर अहलूवालिया की बारी आई। निमृत ने कुछ कुछ होता है के सीन से अपना ऑडिशन दिया।

इसके बाद कार्तिक सभी घरवालों के साथ अपनी फिल्म के गाने पर डांस करते हुए भी नजर आए। बता दें कि शो में आगे एलिमिनेशन का एलान किया गया। फराह खान ने सबसे पहले बताया कि शिव और प्रियंका सेफ हैं। इसके बाद फराह बताया कि बिग बॉस  के सीजन 16 से टीना का सफर खत्म हो गया है। घर से बाहर जाते हुए टीना प्रियंका से कहती नजर आईं कि ये सब आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे, लेकिन हार मत मानना।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

केंद्रीय मंत्री  शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी(दिशा समिति )की  बैठक आयोजित     |     आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित साँची उपडाकघर का वर्चुअल किया गया लोकार्पण     |     सावन के अंतिम को गूंजा हर-हर महादेव, 160 कांवड़ियों ने शिवाजी पर चढ़ाया नर्मदा जल     |     तीन दिन की झमाझम बारिश से नदी-नाले उफान पर, दर्जनों गांवों का संपर्क प्रभावित     |     एमपी टुडे की खबर का असर ::हाइवे पर गड्ढों से हादसों के बाद जागा एमपी आरडीसी; हाईवे-18 पर शुरू हुआ गड्ढे भरने का काम     |     लावारिश नवजात शिशु को पुलिस की तत्परता से मिला जीवनदान     |     हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा धरसींवा, हजारों कावड़ यात्रियों ने किया मुक्तेश्वर धाम में जलाभिषेक     |     शारडा एनर्जी एंड पावर लिमिटेड, सिलतरा में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित     |     मुआवजे की राशि पर फोटो खिंचाकर वाहवाही नहीं, परिवार के साथ खड़े होने की हे जरूरत      |     वेयरहाउस के बाहर ट्रैक्टर-ट्रॉली से मूंग चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811