Let’s travel together.

मुस्काबाद और अंबाडी के पहाड़ों पर लगी आग पर फायरबिग्रेड से पाया काबू

0 135

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के गांव मुस्काबाद और अंबाडी के पहाड़ों पर गुरुवार सुबह आग धधकती हुई नजर आई। आग लगातार जंगल में फैल रही थी सुबह 10 बजे के लगभग रायसेन से फायर ब्रिगेड आई फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया था। लेकिन दोपहर के समय आग फिर से जलने लगी। आग धीरे-धीरे पहाड़ के नीचे और ऊपर फैलती जा रही थी ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। वन कर्मचारी जगदीश जाटव घटनास्थल पर उपस्थित रहा। वन कर्मचारियों जगदीश जाटव ने डिप्टी रेंजर सतीश श्रीवास्तव को आग लगने की सूचना दे दी थी। इसके बाद भी कोई कर्मचारी घटनास्थल पर नहीं पहुंचा। आग धीरे-धीरे किसानों की फसलों के पास आ रही थी। फायर ब्रिगेड को डबल से सूचना दी गई लेकिन फायर ब्रिगेड डबल से नहीं पहुंच पाई। क्योंकि फायर ब्रिगेड पहाड़ पर आग बुझाने में कामयाब नहीं हो पाती।  अंबाडी के किसान संतोष अहिरवार ,मनीष अहिरवार ,संजू अहिरवार, पन्नालाल अहिरवार, द्वारा आग बुझाने की कोशिश की गई। ग्रामीणों ने पहाड़ के नीचे तो आग बुझ गई। मगर पहाड़ के ऊपर आग अभी जल रही है। आग लगने से पहाड़ पर लगे हजारों की तादात में छोटे बड़े सागोन , महुआ , तेंदू के पेड़ सहित अन्य कई प्रकार के पेड़ जल गए। आग लगने से लगभग 8 एकड़ में लगे हुए हरे भरे पेड़ जल गए। इसी जगह पर पिछले साल भी आग लग गई थी जिसमें भी हजारों की तादात पेड़ जल गए थे
आग धीरे-धीरे पहाड़ के ऊपर तक पहुंच गई। आग धीरे-धीरे पहाड़ के ऊपर बढ़ती जा रही है अगर आग को काबू नहीं किया गया तो इससे लगे गांव मुस्काबाद, अंबाडी, दीवानगंज और देहरी पूछी के गांव चपेट में आ सकते है।
कस्बा के आसपास के जंगलों में एक सप्ताह से लगातार पहाड़ पर आग लगने की घटना हो रही है पिछले सप्ताह भी कुल्हाड़ीया के जंगल में आग लग गई थी जो सुबह 11 बजे से लेकर रात 8 बजे तक लगती रही। इसको बुझाने के लिए भी फायर ब्रिगेड आई थी मगर आग पहाड़ पर लग रही थी जहां पर फायर ब्रिगेड नहीं पहुंच पाई थी पहाड़ों पर जब आग लगती है तो वहां तक फायर ब्रिगेड नहीं पहुंच पाती है जिससे कई दिनों तक पहाड़ पर आग लगती रहती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 500 से अधिक मरीजों का हुआ परीक्षण     |     गांधी जयंती पर ऐतिहासिक पहल: 2.42 लाख से अधिक ग्राम सभाओं ने लिया ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ का संकल्प     |     “रजिस्ट्री होगी या कल बेदखली का डर? उदयपुरा-देवरी में स्वामित्व योजना के बीच वन-राजस्व रिकॉर्ड का पेंच”     |     विश्व के प्रथम प्रस्तार श्रीयंत्र मंदिरअमरकंटक का निर्माण पूर्ण     |     गौरी शंकर धाम शिव मंदिर पर श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकली शोभा यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत      |     जिला पंचायत वार्ड-3 उपचुनाव में पूजा राकेश चौकसे की बड़ी जीत, 4900 वोटों से दर्ज की विजय     |     क्या अब यात्रियों को पायलटों की धार्मिकता भी तलाशनी होगी? अजय बोकिल     |     भोपाल और सांची के दौरे पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, छात्रवृत्ति कार्यक्रम में होंगे शामिल     |     गिरजेश कुशवाहा को शासकीय अधिवक्ता बनाए जाने पर संस्कार सेना ने किया स्वागत     |     जैन धर्म ओर पत्रकारिता- सुरेंद्र जैन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811