Let’s travel together.

आचार विचार और व्यवहार की पवित्रता से जीवन शैली को बदला जा सकता है- सुरेंद्र आचार्य

0 94

उदयपुरा रायसेन।निकटवर्ती ग्राम चंद्रपुरा, में मानस यात्रा, के पहुंचने पर ग्राम के खेड़ापति शिव मंदिर पर मानस सत्संग का आयोजन किया गया, आयोजक गुलजार राजपूत जनपद सदस्य, द्वारा यात्रा में पहुंचे विद्वानों एवं अतिथियों का सम्मान किया, सत्संग सभा को श्री रामचरितमानस विद्यापीठ के आचार्य पंडित सुरेंद्र शास्त्री ने संबोधित करते हुए बताया, कि गोस्वामी तुलसीदास जी ने श्री रामचरितमानस के माध्यम से हमें जीवन जीने की कला सिखाई है, जब व्यक्ति मोह के वस हो जाते हैं, शुभ कर्मों को लोभ, हड़प लेता है, वेद के विरोध में लोग लगे रहते हैं, ब्राह्मण वेदों को बेचने वाले, और राजा प्रजा को खा डालने वाले होते हैं, कोई वेद की आज्ञा जब नहीं मानता तो समझा जाए कि वह कलयुग के प्रभाव में आ चुका है, इस बात का उल्लेख मानस के उत्तरकाड में कागभुसुंडि गरुड़ प्रसंग से प्राप्त होता है, कलियुग के प्रभाव के बचने से हमें आचार्, विचार और व्यवहार में सात्विक परिवर्तन लाना होगा, सत्संग सभा को राष्ट्रीय प्रवक्ता रामनरेश शास्त्री, नर्मदा प्रसाद रामायणी, कुंवर लाल रामायणी, सुदामा शास्त्री, देवव्रत राजोरिया एवं कैलाश दुबे ने मानस के माध्यम से सुंदरतम व्याख्याएं प्रस्तुत की!

कार्यक्रम संयोजक चतुर नारायण अधिवक्ता ने युवाओं को नशा मुक्त एवं शाकाहार जीवन शैली अपनाने वाले संतो के संदेश का वाचन किया, मानस ग्रंथ की मंगल आरती में निरंजन सिंह पूर्व शिक्षक ,सुरेंद्र परमार पूर्व सरपंच, अखिलेश परमार, मानसिंह राजपूत, रामबाबू पवैया, लाल सिंह पवैया, दीवान सिंह साहू, परशुराम साहु, कैलाश बाबूजी, फूल सिंह धाकड़, बीरन सिंह पटेल, वसंत राजपूत, सुपयार सिंह ,रामकुमार सोनी, सत्यम नौरियां, गोलू हरिजन, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उपस्थित होकर सत्संग लाभ अर्जित किया,

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विधायक अनुज शर्मा ने विकास कार्यों की समीक्षा की     |     इंदौर में मुख्यमंत्री “जनसंकल्प से समाधान अभियान” आज, डॉ.मोहन यादव होगे शामिल     |      जिला न्यायालय परिसर में मेगा लीगल आउटरीच एंड अवेयरनेस कैंप एवं वृहद विधिक सेवा प्रदर्शनी का आयोजन     |     फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811