Let’s travel together.

पाइप लाइन बिछाने के नाम पर खोद डाली पक्की सड़कें

0 114

देवेंद्र तिवारी सांची रायसेन

सांची की जर्जर सड़कों की किस्मत तब खुली थी जब इस स्थल से राष्ट्रीय राजमार्ग गुजरा था तब राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग ने सड़कों को पक्का एवं चौड़ी कर दुर्घटना से बचाव के लिए छोटे वाहन एवं पैदल चलने वालों के लिए सर्विस रोड निर्माण कराये थे जिससे लोग सुरक्षित रहकर दुर्घटना से बचाव कर सकें परंतु इस स्थल पर पाइप लाइन बिछाने के नाम पर सड़कों को बीचोंबीच खोद डाला गया जिससे पक्की सड़क तहस-नहस हो गई एवं पानी गिरते ही सड़कों पर दल-दल जैसी स्थिति बनने लगी ।
जानकारी के अनुसार इस विश्व विख्यात पर्यटक स्थल की सड़क जर्जर हालत में पहुंच चुकी थी तब इस स्थल से राष्ट्रीय राजमार्ग निकाला गया था तब नगर से गुजरने वाली सड़क का कायाकल्प राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण विभाग द्वारा बदल दिया गया था तथा पक्की सड़क निर्मित की गई थी जिससे कम एवं लंबी दूरी के वाहनों को सुविधा उपलब्ध हो सके । वैसे भी इस स्थल से गुजरी सड़क पर कम एवं लंबी दूरी के छोटे बड़े वाहनों की संख्या हजारों में पहुंच गई है तथा राष्ट्रीय राजमार्ग होने के कारण वाहनों की रफ्तार भी तेज रहती है इससे पैदल चलने वाले एवं छोटे वाहनों को अनहोनी से बचाव के लिए निर्माण एजेंसी द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर सर्विस रोड निर्मित किए गए थे जिससे हजारों की संख्या में छोटे वाहन सुरक्षित इन सर्विस रोड पर चलते चले आ रहे थे परन्तु अब इस स्थल पर पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया गया एवं पाइप लाइन बिछाने के लिए पहले बसस्टेंड परिसर की सड़कों की खुदाई कर पाइप लाइन बिछाई गई अब राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू किया गया तब इस पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़कों को बीचोंबीच खुदाई कर पाइप लाइन बिछाई जा रही है जबकि सर्विस रोड किनारे से भी पाइप लाइन बिछाई जा सकती थी बावजूद इसके पक्की सड़कें तहस-नहस हो चुकी है तथा सड़कों पर राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग द्वारा लगाई गई करोड़ों रुपए की राशि को पाइप लाइन निर्माण एजेंसी ने चूना लगा दिया जिसका खामियाजा लोगों को भुगतने पर मजबूर होना पड़ रहा है हाल ही में मावठे की बारिश से पक्की सड़क दल-दल बन उठी थी अब राष्ट्रीय राजमार्ग को पाइप लाइन निर्माण एजेंसी लगातार तहस-नहस करने पर तुली हुई है इस ओर न तो प्रशासन न ही शासन न ही राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण विभाग को ही सुध लेने की फुर्सत मिल सकी है। हालांकि इन सड़कों को साफ-सुथरा बनाये रखने का काम नगर परिषद प्रशासन के जिम्मे है तथा पक्की सड़कों की सफाई होने पर स्वच्छता दिखाई देने लगी थी परन्तु अब खोदकर छोड़ी गई सड़कों पर सफाई कर्मियों को भी काफी मशक्कत करनी पड़ती है बावजूद इसके खुदी पड़ी सड़कों से इस विख्यात की सुंदरता भी तहस-नहस हो कर रह गई है ऐसा भी नहीं है कि पाइप लाइन बिछाने के बाद भविष्य में लाइन के सुधार कार्य होने पर पुनः सड़कों की खुदाई से भी इंकार नहीं किया जा सकता जिससे शासन की लाखों करोड़ों रुपए की राशि को पलीता लग सकता है सड़कों की खुदाई होने से लोगों को अभी से परेशानी उठानी पड़ने लगी है परन्तु जिम्मेदार इन पक्की सड़कों की खुदाई से अनजान बने बैठे हैं । तथा नगर वासियों को पक्की सड़कों से महरूम करने का कवायद तेजी से चल रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

समर्थन मूल्य गेहूं खरीदी में बड़ी लापरवाही: गठानों में निकले फटे-पुराने व कम बारदाने, संस्था को लाखों का नुकसान     |     गौमाता राष्ट्रमाता के नारों से गूंज उठा चरोदा धरसीवा ,राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन     |     बालमपुर घाटी फिर बनी हादसों का केंद्र, घाटी के ऊपर कार-ट्रक टक्कर में 3 घायल, एक गंभीर     |     हाट बाजार में पुलिस की सख्त गश्त, दुकानदारों को दिए सीसीटीवी लगाने के निर्देश     |     300 दिन में 26 हजार किलोमीटर साइकिल से चारधाम–ज्योतिर्लिंग यात्रा पूरी कर अपने घर लौटे रहे दो भक्त     |     जनगणना 2027 की तैयारी तेज,मकान सूचीकरण और सीमांकन कार्य प्रारंभ      |     शिक्षा कॅरियर और विधा आत्म कल्याण के साथ संयुक्त हैं- दिव्यांगजन आयुक्त डॉ अजय खेमरिया     |     गौ सम्मान दिवस पर निकली पदयात्रा, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     व्यवहार न्यायालय  में स्व-गणना जागरूकता शिविर आयोजित     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने हरदौट उपार्जन केन्द्र का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने तोल कांटे बढ़ाने के निर्देश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811